शशि थरूर के बयान पर मचा बवाल, BJP ने कहा कांग्रेस ने भारत का बनाया मज़ाक

shashi tharoor speech on lahore
image source - google

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा की ‘शशी थरूर ने भारत का मज़ाक बनाया है, भारत को बहुत ही खराब दृश्य से दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि भारत की सरकार कोविड के मैनेजमेंट में कहीं न कहीं फेल हो रही है।

किस प्रकार से150 देशों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया। इन सभी के बावजूद इस प्रकार का स्टेटमेंट देना कि भारत सरकार फेल हो गई है वह भी लाहौर में। आप सोचिए कि किस प्रकार की मन:स्थिति कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के मित्र शशी थरूर जी की है।

पात्रा ने आगे कहा की कोविड को लेकिर पूरा विश्व देख रहा कि हिंदुस्तान को मोदी जी ने किस प्रकार से सुरक्षित रखा, समय से लॉकडाउन हुआ, किस प्रकार 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न पहुंचाने का काम किया गया और आगे भी छठ पूजा तक चलता रहेगा।

क्या कहा था शशि थरूर ने 

थिंक फेस्ट नाम के कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा था की भारत सरकार कोरोना महामारी से निपटने में विफल रही है। भारत से अच्छा पाकिस्तान ने किया है। कोरोनाकाल में तब्लीगी जमात को बदनाम किया गया। यही नहीं शशि थरूर ने कहा की भारत में भेदभाव किया जा रहा है। इसी पर BJP ने पलटवार किया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

thirteen − 8 =