कानपुर देहात के दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद

dy cm
google

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (Dy CM) केशव प्रसाद मौर्य नए साल के मौके पर कानपुर देहात के दौरे पर गए हुए हैं। यहाँ पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बूथ अध्यक्ष आदर्श सचान के आवास पर उनके परिवारजनों से मुलाकात की और कार्यकर्ताओं से भी भेंट किया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कानपुर देहात के पुखरायाँ में स्थित प्रेमा कटियार शिक्षण संस्थान महाविद्यालय में सुबह 11:30 बजे स्वगत समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद वह दोपहर 12:15 बजे तिपहिया साईकिल तथा कम्बल वितरण कार्यक्रम के लिए वीपीएन अस्पताल पहुंचे। दोपहर को 1:00 बजे उपमुख्यमंत्री पटेल पार्क गए और सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उपमुख्यमंत्री ने इराष्ट्रीय सके बाद दोपहर 1:15 बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी नमक पार्क का लोकार्पण किया। अंत में उन्होंने दोपहर 2:00 बजे प्रेमा कटियार शिक्षण संस्थान महाविद्यालय प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक किया और विभागीय परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुँचे कानपुर दौरे पर

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद कानपुर देहात के पुखरायाँ में स्थित प्रेमा कटियार शिक्षण संस्थान महाविद्यालय के प्रांगण में लोक निर्माण विभाग तथा सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने महाविद्यालय में बीजेपी विधायक के जन्मदिन एवं नव वर्ष पर आयोजित समारोह में उमड़े जनसैलाब को संबोधित किया। साथ ही बताया कि देश में कई ऐतिहासिक घटनाक्रमों का साक्षी बना वर्ष 2019।

केशव प्रसाद मौर्य ने इस दौरान कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में शत-प्रतिशत बेहतर सड़क यातायात सुनिश्चित करने हेतु प्रयासरत लोनिवि द्वारा जनपद प्रतापगढ़ में विश्वनाथगंज के मान्धाता जेठवारा मार्ग को और अधिक चौड़ा करके मजबूत बनाये जाने हेतु 19.5 करोड़ रुपए धनराशि निर्गत की गई है। उन्होंने आगे कहा कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से स्थानीय लोगों द्वारा की गई मांग के दृष्टिगत जिला फतेहपुर की तहसील खागा में किशनपुर-कमासिन मार्ग के दांदौ घाट (यमुना नदी) पर बन रहे सेतु निर्माण कार्य की समीक्षा कर उसे और अधिक गति प्रदान करने हेतु 2 करोड़ रुपए धनराशि निर्गत की गई।

About Author