रूसी सेना युद्ध के मैदान से हतियार छोड़ भाग रही है : यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की

ukraine-president
source - google

रूस और यूक्रेन की जंग अभी भी जारी ही। रूसी सेना जंग के 20वे दिन भी यूक्रेन पर पूरी तरह से अपनी पकड़ नहीं बना पाई है। हालांकि युद्ध के बीच कई बार यूक्रेन से रूस ने शांति वार्ता की लेकिन कोई भी परिणाम निकल कर नहीं आया। वहीं यूक्रेन-रूस युद्ध मामले में अंंतरराष्ट्रीय अदालत 16 मार्च को अपना फैसला सुना सकती है।

अब इस जंग में अमेरिकी सैन्य अधिकारीयों ने दावा किया है कि रूस के पास ज्यादा गोला बारूद नहीं बचा है। उनका कहना है कि रूस के पास मात्र 10 दिन के युद्ध का ही गोला-बारूद है। इसके साथ ही अमेरिका के रक्षा विभाग अधिकारीयों ने ये भी दावा किया है कि रॉस ने यूक्रेन पर लगभग 900 से ज्यादा मिसाइलें छोड़ी हैं।

बता दें, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने वीडिया मैसेज में कहा है कि रूसी सैनिकों के लिए जंग अब एक बुरा सपना बन गई है। उन्होंने दावा किया कि रूसी सैनिक युद्ध के मैदान से भाग रहे हैं। वह यूक्रेनी सेना के लिए अपने हथियार तक छोड़कर जा रहे हैं।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए बजी खतरे की घंटी, एम्बेसी ने जारी की एडवाइजरी

उन्होंने रूसी सेना को आत्मसमर्पण करने की सलाह दी और कहा यूक्रेनी लोगों की ओर से, हम आपको जीने का मौका देते हैं। यदि आप हमारी सेना के सामने आत्मसमर्पण करते हैं, तो हम आपके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे जैसा इंसानों के साथ किया जाना चाहिए।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × five =