Priyanka Chopra ने बुधवार को करवाचौथ पर लाल रंग की साड़ी पहनकर पति Nick Jonas के लिए व्रत रखा था और अपने अमेरिका वाले घर से बहुत खूबसूरत तस्वीरें साँझा की हैं| जिसमे निक के लिए उनका प्यार झलक रहा हैं|
फोटोज में, प्रियंका एक सिंपल रेड कलर की साड़ी पहनी हुई हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं| हाथो में वह आरती थाली पकड़ी हुई हैं, जिसमे आप शिव जी की मूर्ति को देख सकते हैं| वहीँ दूसरी तस्वीर में प्रियंका मुस्कुराते हुए निक से गले मिल रही हैं| कैप्शन में प्रियंका ने लिखा हैं, “Happy Karwa Chauth to everyone celebrating, I love you nickjonas
प्रियंका के फैंस उनको इस लुक में देख कर कमैंट्स कर रहे हैं, एक यूज़र ने लिखा “You’re looking absolutely stunning,”एक अन्य ने लिखा, ”Women I always adore”, एक यूज़र ने लिखा ”You look so beautiful”, एक और फैन ने लिखा, “Y’all are the cutest things ever”
Priyanka और Nick का रोमांस करते हुए यह वीडियो हो रहा तेजी से वायरल
प्रियंका पिछले कुछ हफ्तों से अपनी आने वाली फिल्म Matrix 4 की शूटिंग के लिए जर्मनी में थीं। वह इसी हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका लौटी हैं| जिसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर निक के साथ बहुत प्यारी तस्वीर शेयर की हैं, जिसमे देखा जा सकता हैं प्रियंका ब्लू शर्ट और सनग्लासेस में दिखी, और रेड कलर की गाड़ी में अपने डॉग्स Diana, chihuahua और German Shepherd Gino के साथ बेहद खुश नज़र आ रही हैं| कैप्शन में उन्होंने लिखा हैं, “घर वह जगह है जहाँ दिल @diariesofdiana @ginothegerman @nickjonas है,”
Berlin से लौटने से पहले, प्रियंका ने अपने आतिथ्य के लिए अपने होटल के कर्मचारियों को धन्यवाद दिया था। उन्होंने होटल के बाहर खुद की तस्वीर शेयर कर लिखा, “जब आप यात्रा करते हैं तो इन अजीब समयों में सुरक्षित महसूस करना महत्वपूर्ण है। इसलिए @patrickhellmannschlosshotel और उनके कर्मचारियों का शुक्रिया, जिन्होंने मुझे, मेरी टीम और @diariesofdiana को बर्लिन में फिल्माने के दौरान सुरक्षित और घर पर सुरक्षित महसूस कराने के लिए हर संभव सावधानी बरती।”
Priyanka Chopra की आगामी फिल्म
प्रियंका जल्द ही नेटफ्लिक्स की The White Tiger में Adarsh Gourav और Rajkummar Rao के साथ नज़र आएंगी| फिल्म Aravind Adiga के Man Booker Prize-winning book पर आधारित है। यह फिल्म Ramin Bahrani द्वारा निर्देशित हैं और जनवरी 2021 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी।
The White Tiger ट्रेलर में प्रियंका और राजकुमार के अलावा इस नए एक्टर ने छोड़ी छाप