Happy Birthday Virat Kohli: विराट ने पहली बार अनुष्का को देखते ही किया था ऐसा मज़ाक…

Virat Anushka

Indian Team Captain Virat Kohli आज 5 नवंबर को अपना 32 वां जन्मदिन मना रहे हैं, और इस ख़ास मौके पर कई क्रिकेटर्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं| जिसमे भारत के पूर्व क्रिकेटर VVS Laxman और Suresh Raina के साथ भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज Wriddhiman Saha और फ़ास्ट बॉलर Mohammed Shami भी ट्विटर पर हैशटैग HappyBirthdayViratKohli विशिंग के साथ शामिल हैं| विराट कोहली के जन्मदिन के अवसर पर आज हम आपको बताएंगे विराट और अनुष्का की डेट से लेकर उनका शादी तक का सफर:

Anushka Sharma and Virat Kohli भारत के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं| उनके रोमांस और इटली शादी के बाद से फैंस उनके बारे में जानने के लिए ज्यादा उत्सुक होने लगे, और लोगो ने बहुत कुछ जाना भी, जहाँ एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने रोमांस और शादी को लेकर बात की, वहीँ विराट ने बहुत ही कम इसके बारे में कहीं बोला हैं| शादी के बाद विराट ने 2019 में एक इंटरव्यू में यह बताया था कि कैसे वह घबरा गए थे, जब अनुष्का से पहली बार मिले थे|

विराट ने अनुष्का से पहली मुलाकात में कर दिया था मज़ाक

जब पहली बार विराट अनुष्का से मिले थे, तो उन्होंने तुरंत वहां पर मज़ाक कर दिया था| दरअसल विराट बहुत घबराये हुए थे, और उन्हें नहीं पता था कि करना क्या हैं, इसलिए उन्होंने वहां मज़ाक कर दिया| विराट ने खुद कहा हैं कि वह सेट पर थे, और काफी घबराए हुए और परेशान हो रहे थे। मज़ाक करने के बाद विराट को यह महसूस हुआ कि शायद ऐसा उन्हें नहीं कहना चाहिए था| अनुष्का उनके सामने हील्स पहनी हुई थी, जिससे उन्हें लग रहा था कि वह बहुत लम्बी हैं और वह खुद 6 फ़ीट नहीं थे| अनुष्का उनसे लम्बी दिख रही थी, जिसको लेकर विराट ने मज़ाक में कह दिया था कि ‘मुझे ऐसे हायर हील्स वाले जूते नहीं मिलेंगे|’ जिसको सुनकर अनुष्का ने ‘excuse me’ बोला, तब विराट ने तुरंत जवाब दिया ‘नहीं मैं सिर्फ मज़ाक कर रहा था’| विराट ने कहा था ‘मेरा मज़ाक मेरे लिए एक अजीब क्षण बन गया। मैं ऐसा मूर्ख था, वह इतनी आत्मविश्वास से भरी थी, वह नियमित रूप से सेट पर रहती थी। ”

2013 में मिले थे अनुष्का विराट

अनुष्का और विराट एक ही जैसे फॅमिली बैकग्राउंड से हैं, विराट ने खुद बताया हैं, दोनों ही एक मिडिल क्लास फॅमिली से बिलोंग करते हैं और दोनों ने अपने-अपने करियर में इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की हैं| 2008 में जब विराट ने अपने करियर की शुरुवात की थी, तब अनुष्का ने भी फिल्म ‘Rab Ne Bana Di Jodi’ से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुवात की थी| अनुष्का और विराट एक दूसरे से 2013 में मिले थे, सबकी तरह दुनिया में वह अलग- अलग थे, लेकिन एक दूसरे से बात करने के बाद उन्हें यह महसूस हुआ कि वह वास्तविक बातें कर रहे थे, और ऐसी बातें कर रहे थे जिनसे बहुत सारे लोग जुड़े नहीं हैं|

विराट अनुष्का की पहली डेट

विराट अनुष्का की दोस्ती बढ़ने के बाद जब उन्हें एक दूसरे का साथ अच्छा लगने लगा, और कहीं न कहीं दोनों ने यह तय कर लिया था कि शायद साथ में टाइम स्पेंड करना चाहिए| अपनी पहली डेट को लेकर विराट ने कहा था कि, “यह बहुत पारंपरिक था; हम भोजन के लिए बाहर गए| आखिरकार आपको वास्तव में यह पूछने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि हम दोनों जानते थे कि हम एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। उन दिनों मुझे यह भी याद नहीं हैं कि जब हमें लगा कि ठीक है यही वह समय है, जब कुछ बदल रहा हैं क्यूंकि वह बहुत ही जैविक और प्राकृतिक था। जिसके बाद हमारा रिश्ता मजबूत और मजबूत होता रहा। और तब हम जानते थे कि हम सिर्फ एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं।”

Virat Kohli ने कैसे किया अनुष्का को प्रोपोज़

अनुष्का को शादी के लिए प्रोपोज़ करने पर विराट ने कहा था, ‘पता नहीं यह सब कैसे इतने व्यवस्थित तरीके से हुआ, लेकिन बस हो गया| उन्होंने बताया कि उस समय उनके एक दोस्त ने क्रू मेंबर्स के साथ बैठकर इस बारे में बात की कि विराट और अनुष्का के दोस्तों को कैसे पता था कि शादी होगी। इसलिए,एक बार ऐसा होने के बाद, सभी लोग उनके घर पर एकत्रित हो गए और उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ बताने की जरूरत है।’ फिर विराट अनुष्का ने कहा कि उनकी शादी हो रही है, और सभी ने कहा ‘ठीक हैं, हम जानते हैं’। जिसके 2 महीने बाद उनकी शादी हुई|

Virat Kohli Anushka Sharma की शादी 

Virat Kohli और Anushka Sharma आखिरकार 11 दिसंबर, 2017 को Italy के Tuscany में शादी के बंधन में बंधे थे| अनुष्का पिंक कलर के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थी और विराट भी रॉ सिल्क की शेरवानी में बहुत प्यारे लग रहे थे। शादी कैसे हुई थी, इस बारे में भी विराट ने बात की थी| विराट ने बताया था कि वह मैच सीरीज में था इसलिए सब कुछ अनुष्का ने ही मैनेज किया था| शादी की लोकेशन ढूढ़ने के बाद अनुष्का ने विराट को उसको छुपा के रखने के लिए कहा था| शादी में परिवार और करीबी दोस्त को मिलाकर सिर्फ 42 लोग थे, सीक्रेट डेस्टिनेशन वेडिंग होने पर टॉप लेवल का सिक्योरिटी सेटअप था| जिसके बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में अपना रिसेप्शन दिया जिसमे बॉलीवुड इंडस्ट्री और ज्यादातर क्रिकेटर्स शामिल थे|

Virat anushka marriage
Virat anushka marriage

Virat Kohli ने अपने हनीमून को लेकर कहा

विराट अनुष्का अपने हनीमून पर Finland गए थे| जिस पर विराट ने बताया था कि उनको उम्मीद थी वह दोनों Northern Lights को देखेंगे, लेकिन वहां सिर्फ इसलिए नहीं जा सके क्यूंकि तीन दिनों से बर्फबारी हो रही थी| उन्होंने कहा ‘हम बहुत रोमांचित थे और बहुत एन्जॉय कर रहे थे| वहां पर चारो तरफ इतनी साफ़ सफ़ेद बर्फ थी, बिलकुल प्रदूषण नहीं था और आसपास बहुत कम लोग थे। हम एक ऐसी जगह पर थे, जहाँ भारत का एक भी व्यक्ति नहीं था जो हमें नोटिस कर सके, लेकिन पूरी स्वतंत्रता के बीच मैं देखता हूँ कि कॉफ़ी शॉप पर एक सिख लड़का पगड़ी के साथ है|

आगे विराट ने बताया कि ‘मैं उसे छुपकर कोने से देख रहा था, और अपनी कॉफी को उससे छुपाने की कोशिश कर रहा था। फिर मैंने अनुष्का को बताया मैंने एक आदमी को देखा तो उसका रिएक्शन था, no way फिर उस आदमी ने हमें देखा और हमारे पास आया और कहा कि ‘तुम लोगों को देखना बहुत अच्छा है’ कोहली और मेरा अंतिम नाम भी कोहली हैं| उस समय मुझे ऐसा लग रहा था जैसे कि एक भारतीय आदमी को फिनलैंड में देखने का मौका मिलता है और उसका आखिरी नाम मेरा भी है। मुझे लगा था हम एक ऐसी जगह पर जा रहे थे, जहाँ हम बिलकुल भी नज़र नहीं आते| हाँ लेकिन यह फनी था| ”

 

Virushka honeymoon
Virushka honeymoon

दोनों ने 2017 में शादी की थी, और बता दे लॉक डाउन के समय में कपल ने सोशल मीडिया के ज़रिये फैंस को खुशखबरी दी थी, कि वह पेरेंट्स बनने वाले हैं| और january 2021 तक खूबसूरत जोड़ी दो से तीन होने वाली हैं|

Virat Kohli Anushka Sharma
Virat Kohli Anushka Sharma

Virat Kohli के रिकॉर्डों का सिलसिला जारी, Sachin-Dhoni भी इस कारनामे में पीछे

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × four =