कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गाँधी 27 अगस्त को रायबरेली का दौरा करेंगी। राजनीती में कदम रखने के बाद से प्रियंका गाँधी काफी सक्रीय हो गई हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने हर जगह अपनी मौजूदगी दर्ज होने का एहसास कराया था। प्रियंका गाँधी मंगलवार को रायबरेली आएंगी जो कि उनका माँ सोनिया गाँधी का संसदीय क्षेत्र है।
प्रियंका गाँधी का कार्यक्रम
सुबह 8:10 बजे : दिल्ली से विमान द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान।
सुबह 9:30 बजे : सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ से रायबरेली के लिए प्रस्थान।
11:15 बजे : रायबरेली से विधायक अदिति सिंह के घर जाकर शोक व्यक्त करेंगी।
11:45 बजे : भुएमऊ गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान।
दोपहर को 12:00 बजे से 01:00 बजे तक : भुएमऊ गेस्ट हाउस में आराम करेंगी।
दोपहर 01:00 बजे : रेल कोच फैक्ट्री के लिए रवाना।
दोपहर 01:45 बजे से 02:45 बजे तक : रेलवे के निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात।
दोपहर 03:00 बजे : लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान।
शाम 06:00 बजे : लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान।
शाम 07:10 बजे : दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
विधायक अदिति सिंह को देंगी सांत्वना
रायबरेली के दौरे पर प्रियंका गाँधी सबसे पहले स्वर्गीय श्री अखिलेश सिंह जी के घर जाएंगी। उनका परिवार अमांवा के लालपुर चौहान में पड़ता है। स्वर्गीय श्री अखिलेश सिंह सदर क्षेत्र से 5 बार कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक रह चुके हैं। 20 अगस्त की सुबह पीजीआई में उनका देहांत हो गया था। अब उनकी पुत्री अदिति सिंह सदर क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की मौजूदा विधायक हैं। विधायक अदिति सिंह से मिलकर प्रियंका गाँधी जी शोक व्यक्त करेंगी।
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को योगी ने दी Y-प्लस सुरक्षा
प्रियंका गाँधी रेल कोच फैक्ट्री भी जाएंगी। जहाँ पर पिछले 2 महीनो से रेल कर्मी आरेडिका के निगमीकरण का विरोध कर रहे हैं। प्रियंका गाँधी इन कर्मचारियों से मिलकर उनका साहस बढ़ाने के लिए सभा को सम्बोधित करेंगी। लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद सोनिया गाँधी भुएमऊ के गेस्ट हाउस आयी थी, और जीत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया था।