सपा ने घोषित किया झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी

Google

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी के मुखिया अखिलेश यादव ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 3 प्रत्याशियों की घोषणा कर दिया है। झारखंड में 5 चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। यहां 30 नवंबर से चुनाव शुरू हो जायेंगे जो 20 दिसंबर तक चलेंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 दिसंबर को घोषित कर दिए जाएंगे।

Google

झारखंड पूर्वीय भारत का राज्य है और रांची इसकी राजधानी है। यहाँ 19 जिले नक्‍सल प्रभावित हैं और इनमे से 13 ज़िले बहुत ही संवेदनशील श्रेणी में गिने जाते हैं। झारखंड में कुल 67 विधानसभा क्षेत्र नक्‍सल प्रभावित हैं

समाजवादी पार्टी से इनको चुना गया प्रत्याशी

  • सारठ से विनोद ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया
  • सिन्दरी से हाफिजुद्दीन अंसारी को प्रत्याशी बनाया गया
  • छतरपुर (सुरक्षित) से नरेश कुमार भारतीय को प्रत्याशी बनाया गया

About Author