पीएम मोदी ने एम एस धोनी को लिखा पत्र, सन्यास पर कही दिल छू लेने वाली बात

pm modi letter to ms dhoni
image source - google

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारत को दो-दो वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने बीते शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान इंस्टाग्राम पर किया था। जिसके बाद से ही पूरा देश निराश है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महेंद्र सिंह धोनी को पत्र लिखा ।

अपने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप में एक नए भारत की आत्मा दिखती है। जीत हो या हार आप हमेशा शांत रहे। यह देश के युवाओं के लिए बड़ी सीख है। आगे पीएम ने कहा कि भारत की टीम को नंबर वन बनाने में आपकी अहम भूमिका रही है। आपका नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, विकेटकीपर और कप्तान में गिना जाएगा।

पत्र में महेंद्र सिंह धोनी से पीएम ने आगे कहा कि 130 करोड़ भारतीय आप के सन्यास लेने से निराश हैं। लेकिन जो आपने बीते 15 सालों में देश के लिए किया उसके लिए आपके वे आभारी हैं। 2011 का वर्ल्ड कप फाइनल आपने जिस अंदाज में खत्म किया,वो पीढ़ियों तक लोगों को याद रहेगा। मुझे उम्मीद है कि अब साक्षी और जीवा आपके साथ अधिक समय बिता पाएंगी। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

महेंद्र सिंह धोनी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र पर महेंद्र सिंह धोनी ने ट्विटर पर लिखा कि एक कलाकार, सैनिक और खिलाड़ी को प्रशंसा की कामना होती है। वे चाहते हैं कि उनके मेहनत और बलिदान को सभी पहचाने और प्रशंसा करें। धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

twenty − three =