कानपुर। यूपी में बढ़ते कोरोना मरीजो की संख्या प्रदेश सरकार के लिए लगातार बढ़ती जा रही कोरोना माहामारी से पीड़ित मरीजों की संख्या पर अब चिंतन शुरू हो चुका है।जिसके चलते सरकार के प्रमुख सचिव आलोक कुमार कानपुर पहुंचे। जहां उन्होंने नगर निगम में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें इस माहामारी से अब तक हुई मौतों से लेकर इलाज करा रहे मरीजों पर चिंतन जताते हुए।स्वास्थ सेवाओं का जायजा लिया गया। जिसमें सरकारी स्वास्थ सेवाओं से लेकर अनुमति प्रदान प्राइवेट अस्पतालों के इलाज की जानकारी ली गई।साथ ही माहामारी के फैलने के कारण पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान प्रमुख सचिव ने शहर की गंदगी की रोकथाम पर नगर निगम अधिकारियों से गहन वार्ता करते हुए सख्त निर्देश भी दिए गए।जिसमें कहा गया कि जिस प्रकार से कोरोना के मरीजो को नियमित साफ सफाई और उनके स्वस्थ होने के लिए कवारेन्टीन के नियमो का पालन किया जाता है।ठीक वैसे ही नगर निगम का दायित्व बनता है कि वह शहर को गंदगी मुक्त करने का कार्य करे।बैठक के अंत मे कोविड 19 से बचने के लिए एक नई रणनीति पर अध्यन भी किया गया।जिसमे सरकार द्वारा दिये गए निर्देशों का सख्ती से पालन किये जाने की हिदायत दी गयी।आपको बतातें चलेंकि माहामारी के फैलने को लेकर सबसे पीछे रहने वाला कानपुर इन दिनों सबसे अव्वल की संख्या में गिना जा रहा है।जिसके तहत बढ़ने वाली मरीजों की संख्या 11614 का शिखर पर कर चुकी है।जिसमें 3836 मरीज सही होकर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।लेकिन 340 ऐसे मरीज थे जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।वहीं वर्तमान में 3741 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।यानी अभी भी कानपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 3697 बनी हुई है।
रिपोर्ट- दिवाकर श्रीवास्तव