गोंडा : पारिवारिक कलह में पति ने पत्नी और खुद को मारी गोली, हुई मौत

gonda crime news
gonda crime news

गोंडा। यूपी के गोंडा जिले में वजीरगंज थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब दस बजे परिवारिक विवाद में पति ने पहले पत्नी को गोली मारी और उसके बाद खुद को गोली मार दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते हुए रास्ते मे मौत हो गयी। जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक पति पत्नी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्यवाही में जुट गए।

जाने क्या है पूरा मामला 

जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के पेड़राही गांव निवासी 45 बर्षीय कुलदीप सिंह सुबह घर से तैयार होकर दुकान पर जा रहे थे। कुछ दूर आने के बाद फिर वापस घर गए। इस दौरान पति-पत्नी में कुछ विवाद हो गया। इस पर कुलदीप सिंह ने पहले अपनी पत्नी नीलम सिंह को गोली मार दी।

gonda crime news
gonda crime news

इसके बाद स्वयं को भी गोली मार ली। गांव में कुलदीप अपनी पत्नी के साथ अकेले रहते थे। उनके पिता कामता सिंह का इलाज चल रहा था।इसलिए वह बड़े बेटे प्रदीप सिंह व पत्नी के साथ गोंडा में ही रह रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज भेज विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक का बयान 

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेडरही गाव में परिवारिक विबाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की गोली मारी उसके बाद खुद को गोली मार ली।

Mahendra Kumar-Additional Superintendent of Police-Gonda
Mahendra Kumar-Additional Superintendent of Police-Gonda

इस घटना में दोनों की मौत हो गयी है पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्यवाही में जुट गई है।

रिपोर्ट- अतुल यादव

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

9 + three =