पीएम: लोकसभा और राज्यसभा को मिला दें तो भी कांग्रेस के पास नहीं 100…

West Bengal Election
image source - google

अररिया के फारबिसगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज बिहार के लोगों ने देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को एक संदेश दिया। कोरोना संकट काल में, जब दुनिया भर में हड़कंप मचा हुआ है तब बिहार के लोग अपने घरों से निकल कर इतनी बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने RJD पर हमला करते हुए कहा कि बिहार की पवित्र भूमि ने ठान लिया है कि इस नए दशक में बिहार को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे। बिहार के लोगों ने जंगलराज और डबल-डबल युवराजों को सिरे से नकार दिया है।

बिहार कि जनता वो दिन भूल नहीं सकती, जब चुनाव को इन लोगों ने मजाक बनाकर रख दिया था। इन के लिए चुनाव का मतलब था-चारों तरफ हिंसा, हत्याएं, बूथ कैप्चरिंग। बिहार के गरीबों से इन लोगों ने वोट देने तक का अधिकार छीन रखा था।

जनता ने कांग्रेस का किया बुरा हाल

बिहार कि जनता देश कि जनता इन सबकी सच्चाई जान चुकी है। कांग्रेस ने देश के लोगों को क्या-क्या सपने नहीं दिखाया। याद कीजिये दशकों पहले के वो दिन जब ये उछल-उछल कर बोल रहे थे कि गरीबी हटाएंगे और चुनाव आने पर कहते थे कि किसानों का क़र्ज़ माफ़ करेंगे। सैनिकों से मिलने पर कहते थे वन रैंक वन पेंशन लागु करेंगे। व्यापारियों से कहते थे टैक्स कम करेंगे। इतिहास गवाह है, दस्तावेज मौजूद है कि इन्होने कोई काम नहीं किया।

सिर्फ बातें कि और लोगों को गुमराह किया। जनता को लम्बे समय तक मुर्ख नहीं बना सकते हो। जनता ने कांग्रेस कि हालत ऐसी करके रखी है कि आज लोकसभा और राज्यसभा को मिला दें, तो भी कांग्रेस के पास 100 सांसद भी नहीं है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × 3 =