रायबरेली :। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एनएच 232 फतेहपुर हाईवे के आनापुर गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो खड़े ट्रक में टकरा गया। जिसमें महिला समेत चार लोग गंभीर रुप से घायल हुए। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से लालगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल पहुंचा गया। जहां डॉक्टर द्वारा महिला को मृत घोषित किया गया।
वही शेष अन्य तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है कि टेंपो सवारियों को लेकर गेंगासो से लालगंज जा रहा था तभी ओवरटेक करने के चक्कर में खड़े ट्रक में टकरा गया। जिसमें बीनू देवी नाम की महिला की मौत हो गई। जोकि गेंगासो की रहने वाली है। वही शेष अन्य घायल पवन कुमार, सुखदेव, राजेश सोनकर व उनकी पत्नी को मामूली चोटें आई हुई हैं। जोकि डलमऊ और लालगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं पुलिस द्वारा इनके परिवारजनों को सूचना दे दी गई और आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।
वही लालगंज सीएससी अस्पताल के डाक्टरों द्वारा बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में महिला समेत चार लोग लालगंज अस्पताल लाए गए थे। जिसमें से बीनू देवी नाम की महिला को मृत घोषित किया गया। वहीं शेष अन्य तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।