कल्याण सिंह और इन बड़े राजनेताओं का अयोध्या राम मंदिर भूमिपूजन में न्यौता रद्द

big politicians cancel invitation
Google

लखनऊ:। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को लेकर खबर सामने आयी है जिसमे अयोध्या राम मंदिर भूमिपूजन में कल्याण सिंह का न्यौता रद्द कर दिया गया है। यानी अब अयोध्या राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में वह नहीं जायेंगे।

इस वजह से कल्याण सिंह को नहीं दिया गया निमंत्रण…

आपको बता दें की कल्याण सिंह ने खुद अपनी सहमती से राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। उनके मुताबिक ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय के कहने पर उन्होंने कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

लालकृष्ण अडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी भी नहीं होंगे शामिल…

जानकारी के मुताबिक लालकृष्ण अडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी और कल्याण सिंह राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

ट्रस्ट के अनुसार माने तो आयु अधिक होने के कारण भीड़ में न आने का अनुरोध किया गया था जिसके बाद से यह फाइल्स लिया गया।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eleven − 8 =