अयोध्या: मनीराम दास छावनी को किया गया सेनेटाइज

ayodhya news
ayodhya news

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास के मथुरा में कोरोनावायरस संक्रमित पाए जाने के बाद अयोध्या के मणिराम छावनी को फायर सर्विस विभाग ने सेनीटाइज किया है। मणिराम दास छावनी सहित वाल्मीकि मंदिर को फायर सर्विस के जवानों ने हाइपोक्लोराइट लिक्विड से सैनिटाइजर किया है।

ayodhya news
ayodhya news

बताते चलें कि मणिराम दास छावनी के महान नृत्य गोपाल दास कृष्ण जन्म भूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं। महंत गोपाल दास मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां आज सुबह उनको हल्के बुखार और सांस लेने की दिक्कत सामने आई। उसके बाद जब उनका एंटीजन टेस्ट किया गया तो महंत गोपालदास कोरोना संक्रमित निकले। उसके बाद महंत नृत्य गोपालदास को दिल्ली मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। महंत नृत्य गोपालदास के कोरोना संक्रमित होने के बाद अयोध्या उनके स्थान मणिदार छावनी में सैनेटाइज का काम किया गया। फायर सर्विस के जवानों ने मंदिर के परिसर और संतो के निवास तथा वाल्मीकि मंदिर को सेनीटाइज किया है।

रिपोर्ट- बिस्मिल्लाह खान

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

18 + 1 =