Jharbhoomi : दोस्तों Jharbhoomi का मतलब है झारखण्ड की ज़मीन अर्थात झारखंड वालों को अब अपनी जमीन का पूरा ब्यौरा एक ही जगह पर मिल जाएगा। झारखण्ड राज्य में सरकार ने सभी लोगों के लिए यह पोर्टल शुरू किया है तो आज मै आप लोगों को इससे सम्बंधित सारी जानकारी देने वाला हूँ।
अगर आप की भी ज़मीन झारखण्ड में है और आप उसका ब्यौरा देखना चाहते हैं लेकिन आपको यह नहीं पता है कि आप किस प्रकार अपनी ज़मीन का पूरा ब्यौरा देख सकते हैं या आपको इसके नक़्शे की जानकारी लेना है तो आप इस लेख को अंत तक पूरा पढ़िए। दोस्तों आप जो भी जानकारी लेना चाहते हैं वह आपको इस लेख में आसानी से मिल जाएगी।
दोस्तों इससे पहले भी मैंने बहुत सी सरकारी योजनाओं के बारे में बताया है और Jharbhoomi भी एक सरकारी योजना है। इसके साथ ही साथ मैंने आपको e Dharti तथा Bhu Naksha UP के बारे में भी बताया जो ज़मीनों के विवरण की पूरी जानकारी देती हैं Bhu Naksha UP के नाम से ही लग रहा है कि यह योजना उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए है लेकिन e Dharti के नाम से यह अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता।
इसीलिए मै आपको बता दू कि यह योजना राजस्थान के नागरिकों के लिए हैं। यह सभी योजनाएं राज्य सरकार द्वारा एक राज्य में चलाई जाती हैं। आइये दोस्तों जानते हैं कि Jharbhoomi क्या है और इससे अपनी ज़मीन का विवरण या नक्शा किस प्रकार देखा जा सकता है।
Table of Contents
What is Jharbhoomi ?
झारखण्ड सरकार द्वारा वहां के लोगों के लिए Jharbhoomi वेबसाइट शुरू की गई है। यदि आप झारखण्ड के निवासी हैं तो यह लेख आप के लिए बहुत उपयोगी होने वाला है। इस वेबसाइट पर आप झारखण्ड अपना खाता, खतौनी, खसरा नंबर, नक़ल, ज़मीन का भुगतान तथा ज़मीन का उत्परिवर्तन आदि को ऑनलाइन जाकर देख सकते हैं।
आपको अपनी ज़मीन का विवरण जान्ने लिए आपके स्मार्ट फोन या कंप्यूटर में इंटरनेट का कनेक्शन होना ज़रूरी है। झारखण्ड सरकार द्वारा चलाई जाने वाली झारखण्ड अपना खाता की आधिकारिक वेबसाइट का यूआरएल Jharbhoomi.nic.in हैं। इस वेबसाइट पर झारखण्ड के लोग अपनी खाता संख्या डालकर ज़मीन का पूरा ब्यौरा निकाल सकते हैं।
Mahabhulekh : Satbara Utara Maharashtra Online
Jharbhoomi की इस वेबसाइट में ज़मीन से सम्बंधित सभी काम ऑनलाइन किये जाते हैं। इस लेख में आपको झारखण्ड भूमि का रिकार्ड, वेबसाइट को इस्तेमाल करने के तरीके, फायदे और बहुत सी जानकारी के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। दोस्तों Jharbhoomi एक ऑनलाइन पोर्टल है जो झारखण्ड के लोगों को उनकी ज़मीनों का पूरा विवरण प्रदान करती है। यहाँ पर आप राजस्व की रजिस्ट्री का रिकार्ड, जमाबंदी नक़ल, खसरा खतौनी नंबर, अपनी ज़मीन या खेत का नक्शा आधी की प्रतिलिपि निकाल सकते हैं।
Jharbhoomi का उद्देश्य
Jharbhoomi के माध्यम से जाहखंड के नागरिक घर बैठे अपनी ज़मीन का विवरण आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। अपनी ज़मीन से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए अब झारखण्ड के लोगों को किसी भी राजस्व कार्यालय, पटवारखाने या अन्य किसी भी कार्यालय और अधिकारी के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इस पोर्टल पर ज़मीन की सारी जानकारी को इकठ्ठा किया गया है और इसमें झारखण्ड के सभी ज़िलों की ज़मीन का विवरण दिया गया है।
- झारखण्ड के नागरिकों को ज़मीन का विवरण (खाता और खसरा संख्या) प्रदान करना
- योजना तथा परियोजना के लिए ज़मीनों का हस्तांतरण करना
- राजस्व तथा रजिस्ट्री का डिजिटलीकरण करना
- ज़मीन का ऑनलाइन उत्परिवर्तन करना
- ज़मीन का ऑनलाइन भगतां करना
- ज़मीन व संपत्ति से सम्बंधित कोई भी धोखाधड़ी की गतिविधियों की रोकथाम करना
Jharbhoomi Portal में कैसे करें पंजीकरण
Jharbhoomi पोर्टल में पंजीकरण करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा
- सबसे पहले आपको Jharbhoomi के आधिकारिक वेबसाइटJharbhoomi.nic.in पर जाना होगा
- अब आपके सामने Jharbhoomi का होमपेज खुल जाएगा जहाँ पर आपको कई लिंक नज़र आएंगे
- आपको यहाँ पर ‘खाता एवं रजिस्टर-॥ देखें’ पर क्लिक करना होगा
- अब आपको एक डायलॉग दिखाई देगा जहाँ आपको खतियान या रजिस्टर-॥ चुनना है और ज़रूरी जानकारी भरना है
Jharbhoomi Khata में कैसे करें लॉगिन ?
Jharbhoomi Khata में लॉगिन करने के लिए आपको निचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको Jharbhoomi के आधिकारिक वेबसाइट Jharbhoomi.nic.in पर जाना होगा
- अब आपके सामने Jharbhoomi का होमपेज खुल जाएगा और यहाँ पर लॉगिन टैब के अंतर्गत आपको किसी भी एक क्लिक करना होगा
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जहाँ पर आपको लॉगिन करने के लिए जानकारी भरना होगा
e Dharti : Apna khata राजस्थान पर देखें खसरा, खतौनी व जमाबंदी की पूरी जानकारी
Jharbhoomi पर कैसे देखें अपनी ज़मीन का रिकार्ड ?
Jharbhoomi पर अपनी ज़मीन का रिकार्ड देखने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको Jharbhoomi के आधिकारिक वेबसाइटjharbhoomi.nic.in पर जाना होगा
- अब आपके सामने Jharbhoomi का होमपेज खुल जाएगा जहाँ पर आपको बहुत से लिंक दिखाई देंगे।
- आपको यहाँ पर ‘रजिस्टर-॥ देखें’ पर क्लिक करना होगा
- अब डिजिटल मानचित्र से आपको अपने ज़िले का चयन करना है जिसमे आपकी ज़मीन मौजूद है
- इसके पश्चात आप अपने गांव का भी चयन कर सकते हैं
- गांव का चयन करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना खाता संख्या या खसरा संख्या भरना है
Jharbhoomi में कैसे करें भू नक्शा की जांच
दोस्तों यहाँ पर हम आपको बताएंगे कि Jharbhoomi में आप अपने ज़मीन का भू नक्शा किस प्रकार देख सकते हैं और उसे किस प्रकार डाउनलोड कर सकते हैं। अपनी ज़मीन का नक्शा देखने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा
- आपको भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट nic.in प् जाना होगा
- यहाँ पर आपको अपने रहने का स्थान जैसे जिला, वृत्त आदि को चुनना होगा
- इसके बाद आपको दिए गए नक़्शे में अपनी ज़मीन पर क्लिक करना होगा
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर बाईं तरफ Jharbhoomi भू नक्शा का विवरण दिखाई देगा
Jharbhoomi के लाभ और महत्ता
- Jharbhoomi योजना के अंतर्गत आप अपना खसरा नंबर या जमाबंदी डालकर अपना नक्शा देख सकते हैं
- आप घर बैठे अपने सभी भूलेख का डाटा प्राप्त का सकते हैं और आप बहुत ही आसानी से केवल एक ही क्लिक पर अपनी ज़मीन से सम्बंधित जानकारी ले सकते हैं
- Jharbhoomi योजना के शुरू हो जाने से अब झारखण्ड के लोगों को पटवारी के कार्यालय नहीं जाना पड़ता है और ना ही किसी लाइन में घंटों खड़े रहना पड़ता है
- Jharbhoomi योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आपके पैसे और समय की बहुत बचत होती है
- इसमें भू अभिलेख का पूरा डाटा डिजिटल रूप में बदलकर ऑनलाइन डाला जा सकता है
- Jharbhoomi Portal में एक बार रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको किसी भी तरह का कोई मूल्य देकर अपने खाते या रजिस्टर आदि की प्रति प्राप्त करने की ज़रूरत नहीं होती है
- Jharbhoomi Portal की सहायता से आप अपने रजिस्टर या खाता संख्या और भूलेख ऐ सम्बंधित किसी भी प्रकार के दस्तावेज़ को डाउनलोड करके अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सुरक्षित रख सकते हैं
Jharbhoomi पर क्यों ज़रूरी है ज़मीन का रिकार्ड (खसरा, खाता, रजिस्टर-॥ विवरण) ?
Jharbhoomi पर झारखंड की ज़मीनों का रिकार्ड (खसरा, खाता, रजिस्टर-॥ विवरण) निम्नलिखित कारणों की वजह से ज़रूरी है।
- म्यूटेशन के स्टेटस की जांच करने के लिए ज़रूरी है
- बैंक से कृषि क्रेडिट / ऋण लेने के लिए ज़रूरी है
- अपना बैंक खाता खोने के लिए ज़रूरी है
- ज़मीन की बिक्री तथा संपत्ति के पंजीकरण के दौरान ज़मीन के शीर्षक को सत्यापित करने के लिए ज़रूरी है
- ज़मीन के विभाजन के लिए ज़रूरी है
- व्यक्तिगत उद्देश्य के लिए ज़रूरी है
- कानूनी उद्देश्य के लिए ज़रूरी है
Jharbhoomi में कैसे करें आवेदन ?
दोस्तों अगर आप नए यूज़र हैं और Jharbhoomi में आवेदन करना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित चरणों का पालन करके बहुत ही आसानी से इसमें आवेदन कर सकते हैं
- Jharbhoomi Portal में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहलेJharbhoomi.nic.in पर जाना होगा
- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा जहाँ पर आपको अपना नाम, पता, फोन नंबर, टाउन/सिटी, डिस्ट्रक्ट तथा अपना ईमेल आईडी भरना होगा
- आपको अपना फोन नंबर तथा ईमेल आईडी देना ज़रूरी है ताकि आपके भूलेख से सम्बंधित सभी जानकारी अपने मेल में पीडीएफ या डाक्यूमेंट के रूप में प्राप्त कर सकें। फोन नंबर खास तौर पर वेरिफिकेशन के लिए ज़रूरी होता है।
- अब आपको अपना पासवार्ड बनान होता है इसके लिए आप आसान सा पासवर्ड बनाकर डालें जिसे आप याद रख सकें। इसके बाद कन्फर्म पासवर्ड में दुबारा अपना वही पासवर्ड भरें
- अब Capcha Code डालें और रजिस्ट्रेशन के बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा
What is Land Record ?
भारत में ज़मीनों के अभिलेख सदियों पहले हो गए थे। भू राजस्व भारतीय शासकों के लिए और उसके बाद फिर अंग्रेज़ों के लिए राजस्व का मुख्य श्रोत था। भूमि अभिलेखों का वर्तमान स्वरुप मुगलकाल के दौरान ही संपन्न हुआ था।
एक इंसान के लिए अपने अधिकारों को व रिकार्ड को समझना बहुत मुश्किल है। भ्रष्टाचार तथा पारदर्शिता की कमी भारत में लैंड रिकार्ड से जुड़े अन्य मुद्दे हैं। भारत की सरकार ने इन मुद्दों को महसूस किया और चरणबद्ध तरीके से भारत में सभी सभी भूमि रिकार्डों को मानकीकृत व कम्प्यूटरीकृत करनेके मकसद से राष्ट्रीय भूमि आधुनिकीकरण कार्यक्रम (NLRMP) शुरू किया है।
इसके तहत सभी सभी भूमि रिकार्ड और सम्बंधित सेवाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है। कुछ राज्यों में पहले से ही ज़मीन के रिकार्ड को कम्प्यूटरीकृत कर दिया गया है और कुछ राज्यों में अभी ज़मीनों को कम्प्यूटरीकृत करने की प्रक्रिया जारी है।
Bhu naksha up : उत्तर प्रदेश भू नक़्शे की ऑनलाइन प्रतिलिपि
क्या है राष्ट्रीय भूमि रिकार्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम (NLRMP) ?
भारत सरकार ने साल 2008 में राष्ट्रीय भूमि रिकार्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम (National Land Records Modernization Program) की शुरुआत किया था जिसका मकसद ज़मीनों के प्रबंधन का आधुनिकीकरण, भूमि / संपत्ति विवादों का दायरा कम करना, देश में अचल संपत्तियों के लिए निर्णायक शीर्षक, भूमि रेकार्ड रखरखाव के पारदर्शिता को बढ़ाना तथा आगे बढ़ने की सुविधा प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के प्रमुख घटक उत्परिवर्तन, मानचित्रों के डिजिटलीकरण तथा पाठ्य व स्थानीय देता के एकीकरण, सर्वेक्षण और तमाम रिकार्ड को सभी भू अभिलेखों समेत कम्प्यूटरीकरण करना है।
राष्ट्रीय भूमि रिकार्ड आधुनिकीकरण का उद्देश्य
NLRMP का मुख्य उद्देश्य देशभर में एक आधुनिक, व्यापक तथा पारदर्शी भूमि रिकार्ड के प्रबंधन प्रणाली को विकसित करना है। इसका मकसद निर्णायक गारंटी के साथ निर्णायक भूमि शीर्षक प्रणाली को लागु करना है जो बुनियादी सिद्धांतों पर आधारित होगा। यह निम्नलिखित प्रकार से है।
- ज़मीन के सभी रिकॉर्ड को सँभालने के लिए एक एकल खिड़की जिसमे शाब्दिक रिकार्ड के रखरखाव तथा उद्यतन समेत नक़्शे, सर्वेक्षण व निपटान संचालन तथा अचल संपत्ति का पंजीकरण करना है।
- मिरर (दर्पण) सिद्धांत जो इस तत्थ्य को संदर्भित करता है कि कैडेस्ट्राल रिकार्ड ज़मीनी वास्तविकता को दर्शाता है।
- कर्टेन (पर्दा) सिद्धांत जो इंगित करता है कि शीर्षक का रिकार्ड स्वामित्व की स्थिति का सही चित्रण है, स्वचालित म्यूटेशन को स्वचालित रूप से पंजीकरण करता है और पिछले रिकार्ड का सन्दर्भ ज़रूरी नहीं है।
- शीर्षक बीमा (इंशोरेंस) जो इसकी शुद्धता के लिए शीर्षक की गारंटी देता है। और इसमें किसी भी दोष के कारण होने वाले नुकसान के खिलाफ शिक्षक धारक की निंदा करता है।
Jharbhoomi से सम्बंधित कुछ सवाल और जवाब
Question : Jharbhoomi में खतियान क्या है ?
Answer : एक ऐसा कागज़ होता है जिसमे मौजे के सम्पूर्ण विवरण के साथ किसान के नाम, पिता के नाम, रकवा, प्लाट नंबर, मौजे का काम, परगना, तौजी नंबर, जिला, सरकार का नाम, व आसामी का पूरा पता लिखा होता है। इस कागज़ को खतियान कहा जाता है।
Question : मै झारखण्ड में अपनी ज़मीन का पूरा विवरण कैसे देख सकता हूँ ?
Answer : झारखण्ड में वर्तमान में ज़मीन के रिकार्ड कुछ ज़िलों तथा तहसीलों के लिए jhr.nic.in/lrms पर ऑनलाइन उब्लब्ध है। मतलब कुल 24 ज़िलों मे से 6 ज़िलों में हो उब्लब्ध है जिनमे रांची, बोकारो, हजारीबाग, दुमका, लोहरदगा तथा रामगढ़ शामिल हैं।
Digital seva : जानिये इससे सम्बंधित मिलने वाली सारी सुविधाएं
Question : ऑनलाइन म्यूटेशन क्या होता है ?
Answer : ज़मीन का म्यूटेशन राजस्व रिकार्ड में एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को संपत्ति के शीर्षक के हस्तांतरण को दर्ज करता है। राजस्व तथा भूमि सुधार विभाग ने सर्कल में अधिकारियों के रिकार्ड व ज़मीन के नक़्शे की ऑनलाइन उपलब्धता की सुविधा भी दिया है।
Question : झारखण्ड में ऑनलाइन म्यूटेशन कैसे प्राप्त किया जा सकता है ?
Answer : झारखण्ड में ऑनलाइन म्यूटेशन प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित चरणों का का पालन किया जा सकता है।
Step 1 : आवेदकों को Jharbhoomi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन म्यूटेशन के लिए आवेदन करना होगा
Step 2 : पहली बार में Jharbhoomi में पंजीकरण करने के लिए आवेदकों को ‘पंजीकरण’ बटन पर क्लिक करना होगा। बाद में आवेदक लॉगिन बटन पर भी क्लिक कर सकते हैं।
Question : खसरा नंबर का क्या अर्थ है ?
Answer : खसरा गिरदावरी भारत तथा पाकिस्तान में उपयोग किया जाने वाला एक कानूनी राजस्व विभाग का दस्तावेज़ है जो ज़मीन तथा फसल के सम्पूर्ण विवरण को दर्शाता है। ग्रामीण स्टार पर पटवारी को इन ज़मीनों के रिकार्ड को बनाए रखने के लिए नियुक्त किया जाता है।