E dharti, भू नक्शा (Map) @apnakhata.raj.nic.in ! Apna Khata Rajasthan

e-dharti

e Dharti : दोस्तों आज हम आपको e Dharti से सम्बंधित सारी जानकारी देने जा रहे हैं। राज्य सरकार ने अपना खाता राजस्थान (Apna Khata Rajasthan) नाम से एक नया पोर्टल चालू किया है। अपना खाता राजस्थान में चलाई गई है जिसके माध्यम से वहाँ के लोग घर बैठे किसी भी ज़मीन की जानकारी ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं और इस योजना को अपना खाता राजस्थान ने नाम से भी पहचाना जाता है। इस पोर्टल की जानकारी लेने के लिए आपके पास एक मोबाइल या कंप्यूटर होना चाहिए जिसमे इंटरनेट का कनेक्शन होना भी ज़रूरी है। आप कैफे पर जाकर या किसी अन्य के फोन पर भी इसकी जानकारी ले सकते हैं।

दोस्तों इससे पहले भी हमने कई सरकारी योजनाओं के बारे में बताया है। इसी प्रकार की एक योजना भूलेख है जो उत्तर प्रदेश सरकार दवारा चलाई गई है जिसमे वहां के सभी लोग अपनी ज़मीन से सम्बंधित सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। e Dharti पोर्टल पर राजस्थान के नागरिक अपनी खेती की जमाबंदी, ज़मीन का नक्शा तथा खसरा नंबर आदि ऑनलाइन जाकर देख सकते हैं।

What is e Dharti, apnakhata Rajasthan ?

दोस्तों e Dharti राजस्थान सरकार द्वारा चलाई गई एक सरकारी योजना है जिसे आप ‘apna khata राजस्थान‘ भी कह सकते हैं। इस सुविधा के माध्यम से राजस्थान राज्य के के लोग पता लगा सकते हैं कि कौन सा खसरा नंबर किस व्यक्ति के नाम पर है और वह कौन सी ज़मीन का मालिक है या वह ज़मीन उस व्यक्ति के नाम पर है भी या नहीं है। राजस्थान के लोग यह सारा रिकार्ड इस पोर्टल पर देख सकते है।

E Dharti पोर्टल पर राजस्थान के सभी लोगों की ज़मीनों का रिकार्ड मौजूद है। अब राजस्थान के लोगों को अपनी ज़मीन से जुडी हुई कोई भी जानकारी लेने के लिए पटवारखाने के चक्कर लगाने की बिलकुल भी ज़रूरत नहीं है और न ही उनको किसी भी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

Bhu naksha up : उत्तर प्रदेश भू नक़्शे की ऑनलाइन प्रतिलिपि

राजस्थान की सरकार द्वारा ज़मीन से जुडी सभी समस्याएँ ऑनलाइन प्रदान की जा रही हैं और अब लोग बहुत ही आसानी से घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से अपनी ज़मीन से जुड़ा हुआ सारा विवरण देख सकते हैं। अगर राजस्थान के इच्छुक लाभार्थी अपनी ज़मीन से जुडी हुई पूरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो वह e Dharti पोर्टल पर जाकर अपनी खाता संख्या डालकर ज़मीन का पूरा विवरण देख सकते हैं।

E Dharti पोर्टल का मुख्य उद्देश्य

e Dharti पोर्टल का मुख्य उद्देश्य यह है कि राजस्थान में रहने वाले सभी लोगों को उनकी ज़मीनों से जुडी हुई सारी जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके और किसी को भी पटवारखाने के चक्कर ना लगाना पड़े और ना ही किसी को भी किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़े। राजस्थान की सरकार द्वारा चलाई गई इस नयी योजना का राज्य के सभी लोगों को बहुत फायदा प्राप्त होगा और राजस्थान के लोग कही से भी इंटरनेट के ज़रिये ऑनलाइन जाकर अपनी ज़मीन का पूरा विवरण देख सकते हैं।

E  Dharti के मुख्य फायदे 

e Dharti के माध्यम से राजस्थान के लोगों को निम्नलिखित फायदे प्राप्त होते हैं।

  • इस e Dharti पोर्टल के ज़रिये राजस्थान में रहने वाला कोई भी व्यक्ति अपना जमाबंदी नंबर तथा अपना खसरा नंबर आसानी से पता कर सकता है।
  • मुख्य पोर्टल के शुरू हो जाने से अब किसी को राजस्थान खसरा नक़ल के लिए पटवारखाने के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
  • राजस्थान खाता नक़ल ऑनलाइन होने के बाद अब हर किसी के समय की बचत होगी।
  • e Dharti पोर्टल चालू होने के बाद अब राजस्थान के लोग घर बैठे ही e Dharti पोर्टल पर अपना खाता नंबर डालकर जमाबंदी नक़ल, गिरदावरी रिपोर्ट, खतौनी और खसरा नक्शा आदि के सारे रिकार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
  • राजस्थान के सभी लोग राज्य के किसी भी कोने से भू नक्शा या जमाबंदी से सम्बंधित सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर सिर्फ रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको यह सेवा प्राप्त हो सकती है।

Apna Khata Rajasthan के लिए नामांतरण कैसे करें ?

इस भाग में रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे जरूरी बात ये है की इसमें केवल हिंदी भाषा में ही जानकारी मान्य होती है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको मुख्य पृष्ठ पर दिख रहे आवेदन पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपके सामने नीचे दिख रही इमेज नजर आएगी। इनमें आपको आवेदक का नाम , आवेदक के पिता का नाम,मोबाइल नंबर , E mail (यदि उपलब्ध हो तो ), आवेदक पूरा पता भरें।

ये प्रक्रिया भरने के बाद आपको जिला चुनना पड़ेगा। अंत में आप किस किस तरह का आवेदन करना चाहते हैं यह करने के बाद आपका फॉर्म भर चूका है। आप सबमिट कर इंतजार करिये की फॉर्म सरकार द्वारा स्वीकार किया जाए।

E dharti
Image source – apnakhata.raj.nic.in

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन की प्रक्रिया तथा लाभ

e Dharti पर देखें जमाबंदी नक़ल

राजस्थान राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी e Dharti पर ऑनलाइन जमाबंदी नक़ल देखना चाहते हैं तो उन्हें निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा –

  • सबसे पहले आपको अपनाखाता की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहाँ पर आपके सामने इसका का होम पेज खुल कर आएगा।
  • e Dharti के होम पेज पर आपको ‘जिला चुने’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है और अपने ज़िले का चयन करना है।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जहां आपको अपनी तहसील का चयन करना है।
  • तहसील का चयन करने के बाद आपके सामने एक और पेज खुलेगा जहाँ पर आपको अपने गांव का चयन करना है।
  • गांव चुनने के बाद आपके सामने एक फ़ार्म खुल जाएगा जहाँ पर आपको अपना नाम, पता आदि पूरी जानकारी सही सही भरना होगा।
  • इसके बाद आपको नीचे नक़ल जारी करने के लिए विकल्प सेक्शन में जाना होगा।
  • यहाँ पर आपके सामने जमाबंदी के लिए 4 विकल्प (खाता संख्या, खसरा संख्या, नाम और USN) दिए गए होंगे।
  • जमाबंदी के लिए आवश्यक जानकारी के लिए आपको इनमें से कोई एक विकल्प चुनना होगा।
  • सारी जानकारी देने के बाद आप जमाबंदी नक़ल ऑनलाइन देख सकते हैं।

e Dharti से भू नक्शा या खसरा मैप कैसे डाउनलोड करें  ?

  • सबसे पहले आपको e Dharti की आधिकारिक वेबसाइट apnakhata.raj.nic.in पर जाना होगा
  • यहाँ पर आपके सामने मुख्य वेबसाइट का होम पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी जिसे आपको सही सही भरना होगा।
  • इसके पश्चात आपको मैप में दिखाए गए अपने खसरा नंबर पर क्लिक करना है।
  • खसरा नंबर पर क्लिक करते ही आपको नक्शा दिखाई देगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

e Dharti पर देखें फसल गिरदावरी रिपोर्ट 

  • Apna Khata पर फसल गिरदावरी रिपोर्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • इसके बाद आपके सामने मुख्य वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा
  • यहां पर दिए गए ऑप्शन में से आपको अपने हिसाब से क्लिक करना होगा
  • यहाँ पर आप जिलेवार फसल गिरदावरी रिपोर्ट देख सकते हैं

ज़रूरी सूचना

E Dharti या अपना खाता वेबसाइट पर राजस्थान के कृषि भू अभिलेख के अंतर्गत जमाबंदी की प्रति उपलब्ध है। यदि किसी वजह से यह वेबसाइट नहीं चल रही है तो उसके निम्नलिखित कारण हो सकते हैं।

  • एक समय में e Dharti की वेबसाइट को बहुत से लोग उपयोग कर रहे हो सकते हैं जिससे क्रैश होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा तब अदिकतर होता है जब सरकार की तरफ से कोई योजना आती है तो लोग खतौनी निकलने के लिए इसी वेबसाइट पर आते हैं जिससे यह क्रैश हो जाती है।
  • हो सकता है कि उस समय सर्वर डाउन हो, यह समस्या सरकारी विभाग के वेबसाइट की बहुत बड़ी और जटिल समस्या है जिसका समाधान बहुत जरूरी है।

E Dharti से सम्बंधित ज़रूरी सवाल और जवाब

अपना खाता राजस्थान e Dharti क्या है ?

राजस्थान की राज्य सरकार ने अपनी ज़मीन का पूरा ब्योरा देखने के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू किया है जिसके ज़रिये से आप कभी भी और कहीं भी अपनी ज़मीन से सम्बंधित सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसे e Dharti या राजस्थान अपना खाता भी कहते हैं।

राजस्थान के लोग ऑनलाइन जमाबंदी किस प्रकार निकाल सकते हैं ?

ऑनलाइन जमाबंदी की जानकारी निकालने के लिए आपको e Dharti की ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर खाता या खसरा नंबर या फिर अपना नाम डालना होगा जिससे जमाबंदी की रिपोर्ट निकाली जा सकती है।

Mahabhulekh : Satbara Utara Maharashtra Online

क्या e Dharti वेबसाइट पर भू नक्शा या अपनी ज़मीन का नक्शा देखने सुविधा उपलब्ध है ?

जी हाँ, इसके official website पर राजस्थान की सरकार ने भू नक्शा पोर्टल की भी व्यवस्था उपलब्ध है जिससे की आप अपनी जमीन से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

क्या e Dharti वेबसाइट का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है ?

हाँ, राजस्थान का रहने वाला कोई भी निवासी e Dharti वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकता है। इस वेबसाइट का प्रयोग करने के लिए ये जरूरी नहीं है की आप राजस्थान के ही निवासी हो। आप पूरे समग्र भारत में कहीं से भी इसका प्रयोग कर सकते हैं इससे सम्बंधित जरूरत है तो।

e Dharti वेबसाइट पर किसी जानकारी के लिए कोई राशि देनी पड़ेगी ?

जी नहीं, e Dharti वेबसाइट पर सारी जानकारी बिलकुल मुफ्त में उपलब्ध हैं, आप जमाबंदी या अपना खाता के बारे में सारी जानकारी जुटा सकते हैं।

क्या e Dharti वेबसाइट पर हम खतौनी भी देख सकते हैं ?

हाँ, e Dharti वेबसाइट पर आप लोग खसरा खतौनी बहुत ही आराम से देख सकते हैं, जैसे अलग अलग राज्यों में इसके लिए भू नक्शा अदि चलता है वैसे ही यहां पर अपना खाता चलता है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

6 − 3 =