छात्राओं को बुर्का न पहनने पर परेशान करते हैं बदमाश

Bulandshahr news
google
  • स्कूल व कालेज जाते समय कुछ बदमाश लड़कियों को रोक कर करते हैं छेड़छाड़
  • बुलंदशहर के सराय मुर्तजा कॉलोनी का है यह मामला

उत्तर प्रदेश के बुलंशहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पर स्कूली छात्राओं के बुर्का न पहनने पर रास्ते में खड़े बदमाश उनको परेशान करते हैं और बुर्का पहनने के लिए कहते हैं।

बुलंदशहर की एसडीएम ईशा प्रिया ने बताया है कि “सराय मुर्तजा कॉलोनी की कुछ लड़कियां मेरे पास आई थीं। उन्होंने मुझे बताया कि जब वे स्कूल / कॉलेज जाते हैं, तो कुछ बदमाश उन्हें रोकते हैं, उनसे छेड़छाड़ करते हैं और उन्हें बुर्का पहनने के लिए कहते हैं। लड़कियों ने कहा कि अगर उनका परिवार उन्हें नहीं रोकता है, तो ये बदमाश ऐसा कैसे कर सकते हैं”।

एसडीएम ईशा प्रिया ने आगे बताया कि “SHO और मैं यहां आए और लोगों से बात की। सभी ने कहा कि लड़कियों को स्कूल / कॉलेज भेजा जाना चाहिए। उन्होंने जिम्मेदारी ली है कि अगर कोई बदमाश किसी लड़की से छेड़छाड़ करता है और उन्हें स्कूल / कॉलेज जाने से रोकता है तो वे उन्हें पुलिस को सौंप देंगे”।

ऐसा क्या हुआ की एसडीएम कुशीनगर को रातों-रात रचानी पड़ी शादी

ईशा प्रिया का कहना है कि उन्होंने वहां के क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक करके उनकी लड़कियों को कॉलेज भेजने के लिए प्रोत्साहित किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि अभी उन्होंने बदमाशों को चेतावनी दी है। धर्म के प्रमुख लोगों ने उनको और पुलिस को भरोसा दिलाया है कि अब इस तरह की घटना को दोहराया नहीं जाएगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × 3 =