भारतीय वायुसेना के बेड़े में जुड़े तीन और राफेल, अब कुल राफेल की संख्या हुई..

Rafale
image source - google

भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए गुरुवार को तीन और राफेल विमान आ गए हैं। इन्हें पश्चिम बंगाल के हाशिमारा एयरबेस पर तैनात किया जाएगा। बता दे भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल विमान की डील हुई थी।

जिनमें से अब तक 21 राफेल विमान भारत आ चुके हैं और अभी 15 राफेल लड़ाकू विमान भारत आने हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह साल खत्म होने से पहले भारत में सभी राफेल विमान आ जाएंगे। जिससे भारत की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।

भारत में बनने थे अट्ठारह राफेल

भारत और फ्रांस के बीच हुई डील के अनुसार फ्रांस को भारत को 36 राफेल देने थे। लेकिन इनमें से अट्ठारह भारत में ही बनने थे। गुरुवार को तीन राफेल विमान भारत आने के बाद यह सवाल उठता है कि क्या अब सभी राफेल फ्रांस से ही भारत आएंगे या फिर बाकी के 15 राफेल भारत में बनेंगे।

राफेल विमान की कीमत कितनी?

राफेल एक लड़ाकू विमान है जो अति आधुनिक हथियारों से लैस है तथा अपने दुश्मनों पर तेज गति से सटीक हमला करने में सक्षम है। रिपोर्ट के अनुसार एक राफेल भारत को 1611 करोड़ों रुपए में मिल रहा है। और भारत फ्रांस से 36 राफेल ले रहा है जिसकी कीमत 58 हजार करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

राफेल की खासियत

राफेल दसाल्त कंपनी का बनाया हुआ लड़ाकू विमान है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि राफेल 60 सेकंड में 60 हजार फीट की ऊंचाई प्राप्त कर सकता है तथा यह 22 हजार से 25 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।

2003 में राफेल को मिली थी मंजूरी

विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद ने वाशिंगटन डीसी में अमेरिका द्वारा भारत कि की गई सहायता पर क्या कहा?

राफेल शुरुआत से ही एक चर्चा का विषय रहा है 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी ने राफेल खरीदने के लिए मंजूरी दी थी पर 2004 में यूपी सरकार ने फ्रांस से बात की और फिर इसे भूल गए। 2014 में मोदी सरकार आने के बाद राफेल की डील फ्रांस से 2016 में पुनः प्रधानमंत्री मोदी ने फाइनल कर दी। और अब अगले महीने सितंबर में राफेल इंडिया आ रहा है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here