कानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को बांटी लाठी, जाने वजह

congress workers distribute lathi

कानपुर : शहर में बढ़ते महिला अपराध को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्तओं ने कल्याणपुर बिठूर तिराहे पर महिलाओं वा लड़कियो को लाठी देते हुये कहा कि अब आप अपनी सुरक्षा खुद करो सरकार महिला सुरक्षा करने में फेल हुई। अगर कोई शोहदा परेशान करें तो इसी लाठी से पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर देना

शुक्रवार को बिठूर तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्तओं ने महिलाओं को खुद की सुरक्षा के लिये लाठी बाटी और लाठी देते समय महिलाओं से कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सरकार महिलाओं की सुरक्षा में फेल साबित हुई हैं। अब महिलाओं वा लड़कियो को खुद ही अपनी सुरक्षा करनी होगी इस लिये ये लाठी लो और कहीं भी कोई मनचला परेशान करें तो लाठी से पीटना और पुलिस के सुपर्द कर देना।

जिलाध्यक्ष नरेंद्र चंचल कुशवाहा ने सरकार पर साधा निशाना 

वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चंचल कुशवाहा ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बेटियों के साथ बलात्कार दुराचार की घटनाएं आम हो गई है। सूबे के मुख्यमंत्री ऐसी घटनाओं पर गम्भीर नहीं हैं। हाथरास कि घटना पर कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुये कहा कि बेटी की बलात्कार के बाद हत्या कर दी और सरकार के इशारे पर सबूत मिटाने के लिये रात को ही शव को जला दिया गया।

सरकार पीड़ित के साथ नहीं अपराधियों के साथ खड़ी हैं। कांग्रेस पीड़ित को न्याय दिलाने के लिये हर सम्भव मदद करेगी। इसके लिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चाहे कुछ भी करना पड़े। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कानपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चंचल कुशवाहा,श्याम देव सिंह, मनोज पटेल,मोनू शुक्ला, रीता कठेरिया आदि लोग मौजूद रहें।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

18 − 16 =