चीन के J-20 विमान ने भारत के Rafale को मार गिराया ? जानिए क्या है सच्चाई

global times lied about India rafale
image source - google

हाल ही में फ़्रांस से 5 Rafale लड़ाकू विमान भारत लाये गए थे। इनको लेकर चीन के सरकारी अख़बार ने दावा किया है की सीमा पर चीन ने भारत के राफेल लड़ाकू विमान को मार गिराया है।

क्या है पूरा मामला

चीन के अखबार में लिखा गया की PLA की पूर्वी थियेटर कमांड के वांग हाई एयर ग्रुप से जुड़े पायलेट ने अपने साथियों के साथ मिलकर युद्ध अभ्यास के दौरान विरोधियों के 17 लड़ाकू विमानों को मार गिराया और चीन के विमानों को कोई नुकसान नहीं हुआ। इससे साबित होता है की हमारा J-20 लड़ाकू विमान भारत के Rafale लड़ाकू विमानों पर भारी पड़ेगा।

चीन के झूट की खुली पोल

ग्लोबल टाइम्स चीन का सरकारी अखबार है। जिसमे इतनी बड़ी झूठी खबर छापी गयी और खबर में राफेल की जगह पर सुखोई-30 एमकेआई की तस्वीर लगायी है। अपने घर में अपने ही विमानों पर किये गए युद्ध अभ्यास से खुश हो रहा है।

Rafale से डरा है चीन ?

राफेल लड़ाकू विमानों के भारत आने के बाद से ही चीन डरा हुआ है और अपने J-20 लड़ाकू विमान की तुलना इससे कर रहा है। जबकि राफेल के आगे चीन का J-20 दूर-दूर तक नहीं दिखता। ग्लोबल टाइम्स की इस खबर का सच सामने आने के बाद दुनियाभर में चीन की किरकिरी हो रही है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12 − 5 =