कानपुर : BJP प्रदेश अध्यक्ष ‘स्वतंत्र देव सिंह’ ने शुरू की मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक

BJP state president 'Swatantra Dev Singh'
Kanpur

कानपुर :। उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 के विधान सभा मे होने वाले चुनावों को लेकर निगहबन्दी किये भारतीय जनता पार्टी उस वक्त फिर से सक्रिय होती नजर आयी। जब सूबे में निर्वाचन आयोग द्वारा वोटरों की मतगणना शुरू कर दी गयी जिसके चलते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जमीनी स्तर पर काम करने वाले मंडल अध्यक्षों के साथ फिजिकल मीटिंग करने की शुरुआत कर चुके हैं जिसकी शुरुआत कानपुर से की गई।

आपको बता दें कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह का जोरदार स्वागत किया गया, इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और जोश भरते हुए हर एक बूथ स्तर पर वोटरों को मतगणना से जोड़ने के कार्य मे मदद करने के लिए उतसाहित किया गया।

कार्यक्रम के अंत मे मीडिया से बात करते हुए स्वतंत्र देव् सिंह ने बताया कि, ”कोरोना काल के चलते सभी बैठकों को स्थगित कर दिया गया था लेकिन अब परिस्थितियों का सामान्य होता देख फिर से राज्य संचार की शुरुवात कर दी गयी है।” वहीं गन्ना किसानों के आंदोलन के सवाल पर कांग्रेस की रणनीति बताई जिसमे उनका कहना था कि, किसानों का आंदोलन कांग्रेसियों की सोची समझी राजनीति है, सरकार के मंत्री किसानों से वार्तालाप करने में लगे हुए हैं, कुछ न कुछ हल निकलकर जरूर आएगा।

रिपोर्ट:-दिवाकर श्रीवास्तवा…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × one =