किसान और सरकार के बीच होने वाली आज की बैठक है खास, नहीं निकला हल तो…

farmers and government meeting
image source - google

आज किसानों के प्रदर्शन को 10 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन अभी भी उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकला है। किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच आज पांचवे दौर की बैठक है। यदि इसमें कोई परिणाम नहीं निकला तो आने वाले समय में सभी के लिए समस्याएं बढ़ सकती हैं।

सरकार की नीतियों पर शक

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के संयुक्त सचिव ने कहा कि आज की बैठक में समाधान निकलने की संभावना है। लेकिन जैसे सरकार ने कमियों के साथ बिलों को पास किया, उससे उनकी नीतियों पर आज भी हमें शक है। वह शायद कोई फार्मूला निकाले, लेकिन फार्मूले से बात नहीं बनेगी। कृषि कानून को रद्द किया जाए।

8 नवंबर भारत बंद

दिल्ली के बॉर्डर पर भारी संख्या में किसान एकत्रित हुए हैं और प्रतिदिन हजारों लोग किसानों का समर्थन करने पहुंच रहे हैं। वहीं अपनी मांग पर अड़े किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। यदि ऐसा होता है तो किसान सरकार और आम लोगों के लिए बड़ी समस्या हो सकती है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seventeen + 10 =