भाजपा विधायक ने खोली अफसरशाही की पोल, डीएम ने दी सफाई

allegations against ADM Sambhal

संभल में एक बार फिर भाजपा विधायक अजीत यादव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोला है। विधायक का कहना है करोड़ों रुपए के अवैध जमीन पट्टों में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। इस बार उन्होंने संभल एडीएम को भी अपने निशाने पर लिया है। उन्होंने एडीएम संभल पर भी आरोपों की झड़ी लगा दी। वहीं डीएम संभल ने पूरे मामले में जांच बैठा दी है और  उन्होंने कहा है कि जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जनपद संभल के गुन्नौर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अजीत यादव का आरोप है कि गुन्नौर के अलावा जिले भर में ढाका और नदियों की जमीन के अवैध पट्टे हुए हैं। जिन्हें नियमविरुद्ध तरीके से संकृमणीय भी कर दिया गया। यही नहीं गलत तरीके से जमीन की श्रेणी भी बदल दी गई।

ग्राम प्रधान व ग्रामीणों को खुद क्यों बनाना पड़ा लकड़ी का वैकल्पिक पुल

उन्होंने एडीएम संभल पर आरोप लगते हुए कहा कि एडीएम ने जांच में गोलमाल किया है। जिले में पैसे बिना किसान का कोई काम नहीं होता। अधिकारी सरकार की मंशा के खिलाफ काम कर रहे हैं। उधर विधायक के आरोपों के बाद जिलाधिकारी संभल संजीव रंजन ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि विधायक के आरोपों की निष्पक्षता से जांच कराई जा रही है और जो भी इसमें दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × four =