संपत्ति विवाद में भतीजे ने चाचा पर पहले तेजाब फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग

Lakhimpur Kheri Crime News

लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में सम्पत्ति विवाद को लेकर भतीजो ने सगे चाचा पर तेज़ाब और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।

दरअसल पूरा मामला लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के हिदायद नगर का है। जहां सम्पत्ति मे विवाद के चलते 2 सगे भतीजों ने अपने 2 अन्य दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही चाचा और उसके दोस्त को घर में घुसकर पहले तेज़ाब छिड़का और उसके बाद बोतल में भरा पैट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

 

चीख पुकार सुंनकर आस-पास के लोगों ने गम्भीर रूप से घायल दोनों को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुचाया।
दरअसल शहर के हिदायत नगर निवासी अजय सिंह और उसका दोस्त रौशन सिंह घर में मौजूद थे, पीड़ित अजय सिंह के दो सगे भतीजे सुनील सिंह और ओंम सिंह अपनी अय्याशियों को पूरा करने के लिए आए दिन अपने चाचा को घर से निकालना चाहते थे।

 

जिसके चलते आए दिन चाचा और दोनों भतीजों में विवाद होता था। लेकिन इस बार दोनों भतीजों ने योजना बनाकर अपने दो साथियों रितेश और अभीषेक के साथ मिलकर बड़ी घटना को अंजाम दे डाला। अपने चाचा को मारने के लिए पहले हथियार तक जमा कर लिए। जब उससे काम ना चला तो चारों ने मिलकर अजय सिंह और उसके दोस्त पर पहले तेज़ाब डाला और उसके बाद पैट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, और मौके से फरार हो गए।

ग्राम प्रधान व ग्रामीणों को खुद क्यों बनाना पड़ा लकड़ी का वैकल्पिक पुल

आस-पास के लोगों ने जब चीख पुकार सुनी तो गम्भीर रूप से दोनों लोगों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जिसमें अजय सिंह के दोस्त रौशन सिंह को लखनऊ रेफर किया गया है। जबकि अजय सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घटना की तहरीर सदर कोतवाली को दे दी गई है, पुलिस चारों लड़कों की तलाश में जुटी है।

Reporter=फारूख हुसैन

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eighteen − twelve =