देश में डेढ़ लाख से ज्यादा हुए कोरोना मरीज, 4337 लोगों ने गंवाई जान

covid-19 cases
image source - google

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अब दोगुनी तेजी से बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 6687 को रोना मरीज मिले हैं और 170 लोगों की मौत हुई है। अब पूरे देश में आज के आंकड़ों के अनुसार को रोना मरीजों की संख्या 151767 हो गई है।

इनमें से 83004 सक्रिय मामले हैं और अब तक 64425 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि इस महामारी से 4337 लोगों की मृत्यु हुई है। देश में सिर्फ पिछले 24 घंटों में ही 170 लोगों ने अपनी जान गवाई है।

17 मई से दोगुने हो रहे मामले

17 मई 2020 से कोरोनावायरस के मामले प्रतिदिन तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस समय देश में कोरोना के प्रतिदिन 5000 से 6000 मरीज प्रतिदिन मिल रहे हैं। यदि का आंकड़ा ऐसे ही बढ़ता रहा तो जल्द ही भारत संक्रमण के मामले में पहले स्थान पर पहुंच सकता है। हालांकि रिकवर करने वालों की संख्या भी बढ़ी है।

सबसे ज्यादा और कम मामले

पूरे देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महाराष्ट्र 54758, है। इसके बाद तमिलनाडु 17428 फिर गुजरात 14831, दिल्ली 14465, राजस्थान 7536, मध्य प्रदेश 7024 कोरोना से संक्रमित लोग हैं। वहीं नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, दादर नगर हवेली, मिजोरम, सिक्किम, दमन दीव और लक्षद्वीप में कोरोना का एक भी मरीज नहीं है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

7 − two =