Sonu Sood देश में हुए Lockdown में लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आये। उन्होंने अबतक लाखों लोगों की मदद की है और अभी भी कर रहे है। इस बार झांसी जिलें में आनंद नगर की मलिन बस्ती में फिल्म एक्टर सोनू सूद ने 2 हैंडपंप लगवा दिए है। पानी के लिए तरस रहे गरीबों ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद की खुले दिल से जय जयकार की है। हालांकि, सोनू सूद कौन हैं ये आनंद नगर के लोग नहीं जानते हैं।
प्रशासन की लाख घोषणाओं के बाद यहां पेयजल की व्यवस्था नहीं हो सकी थी। यहां के लोगों को बहुत दूर से पेयजल लाना पड़ता था। सोनू सूद ने इनकी पीड़ा को समझा और समाधान को धरातल पर उतार दिया।
पुलिस कांस्टेबल ने किया था ट्वीट
झांसी की इस मलिन बस्ती में सामाजिक संस्था उम्मीद रोशनी बहुत दिनों से काम कर रही है। संस्था के संचालक पुलिस कांस्टेबल जितेंद्र सिंह यादव है। जितेंद्र नौकरी के साथ सामाजिक कार्य करते रहते हैं. उनके प्रयासों से ही पिछले दिनों झांसी के एक बच्चे का ऑपरेशन सोनू सूद ने मुंबई में कराया था।
OTT Platform पर सरकार ने लगायी लगाम, सोशल मीडिया को बांटा 2 श्रेणियों में
जितेंद्र यादव ने ही यहां की पेयजल समस्या को लेकर बार-बार ट्वीट कर सोनू सूद को अवगत कराया था। जवाब में सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि पानी की समस्या अभी से खत्म, आपके यहां हैंडपंप लगवा रहा हूं. कभी आया तो पानी जरूर पिला देना। इस बात से झांसी के लोग सोनू सूद के दीवाने हो गए हैं।