एक साल से ज्यादा समय तक कोरोना ने भारत सहित दुनियाभर के देशों में तबाही मचाई। लेकिन अब वैक्सीन आने के बाद से लगातार कोरोना के मामले कम हो रहे है।
स्वास्थ्या मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 12,143 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,08,92,746 हो गयी है और 103 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,55,550 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,36,571 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,06,00,625 है। वहीं 2 जनवरी से अबतक देश में कुल 79,67,647 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
बड़ी टनल से मलबा हटाने का काम है जारी, 71 मीटर नीचे है एक और…
मालूम हो भारत में दुनिया का अभी तक का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्रम चल रहा है। देश में वैक्सीनेशन के साथ दुनिया के कई देशों को भी भारत ने वैक्सीन दी है, इनमें से कई देशों को तो मुफ्त में वैक्सीन दी गयी है।