गोंडा : प्रेमी संग रंगरलियाँ मनाने के लिए पत्नी ने उठाया ऐसा कदम कि…..

Gonda

गोंडा :। भारतीय संस्कृति में बीबी को धर्मपत्नी का दर्जा दिया जाता रहा है, जो साथ जीने और मरने की कसमें खाती है, जो अग्नि के सामने 7 फेरे लेकर पवित्र बन्धन में बंध जाती है। लेकिन यूपी के गोंडा जिले में एक घटना सामने आई है जिसने पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है।

हुआ सनसनी खेज खुलासा 

जिसमे बीते दिनों हुई एक युवक के हत्या मामले में सनसनी खेज खुलासा हुआ है। आज उसी बीबी अपने पति का कत्ल करवा दिया। दरअसल गोंडा पुलिस ने रिश्ते को शर्मशार कर देने वाली घटना को उजागर किया। जहां पत्नी ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रच कर उसकी हत्या करवा दी। बताया जा रहा है कि पत्नी आशा पांडेय का संतोष यादव नाम के व्यक्ति से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था।

पत्नी लगातार प्रेमी संतोष पर अपने पति को मरवाने का दबाव बना रही थी। जिसके तहत पत्नी ने पति की हत्या की साजिश रचते हुए 15 हज़ार रुपए पर पति की हत्या करने के लिए एक शूटर हायर किया था। इस मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी व सुपारी किलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने किया खुलासा 

जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के रामपुर टेंगरहा में बीते दिनो एक व्यक्ति के हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए अपने पति की हत्या की साजिश रचने वाली कलयुगी पत्नी को बेनकाब किया है।

इस मामले पर गोडा पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि,”पत्नी आशा पांडेय का संतोष यादव नाम के एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था,पत्नी अपने पति को मरवाने के लिए बार बार संतोष पर दबाव बना रही थी। पत्नी व उसके प्रेमी ने मिलकर एक शूटर को 15 हज़ार रुपयों पर हायर किया था। जिसके बाद शूटर ने सोते समय रात के अंधेरे में पति के सिर में गोली मारी थी।

3 निर्दोष जेल जाने से बचे

इस पूरे घटना में पत्नी द्वारा पति के हत्या मामले में अपने गांव के ही कुछ लोगों पर पहले से चल रहे विवाद को लेकर 3 लोगों के उपर हत्या का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस ने इस मामले की तह तक जाकर छानबीन की और इस सुनियोजित हत्या कांड का खुलासा किया। इस घटना में बात सामने निकल कर आई कि पुलिस ने पत्नी द्वारा जिन तीन व्यक्तियों पर अपने पति के हत्या का आरोप लगाया था,वह बात पूरी तरह से ना केवल निराधार निकली बल्कि इस खुलासे से तीन निर्दोष व्यक्तियों को जेल जाने से भी बचाया गया।

रिपोर्ट:-अतुल कुमार यादव…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 + 20 =