आज संसद में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले हमारी सेना ने अब पाकिस्तान की शरारतों को सीमा तक ही सीमित कर दिया है। जिस प्रकार की कार्रवाई सेना के द्वारा की जाती है उसकी जितनी सराहना की जाए वो कम है।
बता दें पिछले कुछ समय में पाकिस्तान की ओर से की जा रही घुसपैठ को कई बार नाकाम किया गया है। इसके साथ ही कई आतंकवादी मारे गए और कई गिरफ्तार भी हुए है।
आगे रक्षामंत्री ने जानकारी दी कि अब तक 11 राफेल विमान भारत आ चुके हैं और मार्च तक 17 राफेल भारत की धरती पर होंगे। अप्रैल 2022 तक हमारे सारे राफेल भारत आ जाएंगे।
राहत और बचाव कार्य जारी, अभी भी इतने लोग है लापता
मालूम हो भारत 18 राफेल आने थे जिनमें से 11 आ चुके है और बाकि मार्च तक आएंगे। इसके अलावा बाकि 18 राफेल लड़ाकू विमान कम्पनी के साथ मिलकर भारत में ही बनाये जायेंगे।