बिहार और जम्मू कश्मीर में हुए चुनाव को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

prakash javadekar
image source - google

आज शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में NDA ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई। इसके साथ-साथ भाजपा की सीटें बढ़ी हैं। जबकि कांग्रेस की सीटें कम हुई हैं। भाजपा आ रही है, कांग्रेस जा रही है। भाजपा ऊपर उठ रही है, कांग्रेस नीचे जाती जा रही है।

इसके बाद उन्होंने जम्मू कश्मीर में हुए ज़िला विकास परिषद चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा को रिकॉर्ड तोड़ वोट शेयर मिला है जो गुपकार गठबंधन और निर्दलीय के वोट शेयर को जोड़ भी दिया जाए उनसे भी अधिक है। कांग्रेस बुरी तरह से हारी है।

बता दें जम्मू-कश्मीर में डीडीसी इलेक्शन में बीजेपी को अन्य पार्टियों की तुलना में काफी वोट शेयर मिला। यहां तक की गुपकार गठबंधन जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और अन्य 11 छोटी पार्टियां है। उनके वोटों को जोड़ दिया जाए तब भी वे भाजपा से काफी पीछे है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ten − 5 =