अयोध्या :। भोपाल से चलकर राम दर्शन यात्रा रामनगरी पहुंची, वही इस यात्रा में पुष्प माला, नारियल के साथ रामलला को ठंड से बचाने के लिए रजाई अर्पित की गई। विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में भोपाल से करीब 40 श्रद्धालुओं की संख्या का एक दल में आरएसएस व अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल है।
पिछले 3 वर्षों से राम दर्शन यात्रा भोपाल से अयोध्या पहुंचती है, चौथी बार 40 लोगो का दल अयोध्या पहुँचा है। जहां श्रद्धालुओं के दल ने रामलला को रजाई अर्पित किया है। वही भोपाल से आयी यात्रा में शामिल संदीप सोनी ने बताया कि हर वर्ष भोपाल से वह यात्रा निकालकर अयोध्या आते है।
यात्रा का उद्देश्य है कि लोगो का जागरुक किया जाय कि वह 24 घंटे में एक बार मंदिर का दर्शन अवश्य करें। हमारे यहां रजाई अर्पित करने की प्रथा है। जिसके लिए हम रामलला को रजाई अर्पित करने के जा रहे है, इसके बाद रजाई अर्पित करने के बाद बुधवार को यह दल काशी के लिए रवाना हो जायेगा। काशी से प्रयागराज, मथुरा व वृन्दावन होते हुए यात्रा भोपाल पहुंचेगी।