Ayodhya News: दो लड़कियों ने मंदिर में किया विवाह, परिवारजनों को मनाने के लिए पुलिस से की गुजारिश

ayodhya crime news
ayodhya crime news

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस प्रशासन सहित दो परिवारों को भी हैरानी में डाल दिया है। मामला नगर कोतवाली से सामने आया है,जहाँ दो लड़कियों ने समलैंगिक विवाह कर लिया और अयोध्या के नगर कोतवाली में जा पहुंची और पुलिस से दोनों लड़कियों ने अपने परिजनों को इस रिश्ते के लिए मनाने की बात कही।

ऐसे हुई दोस्ती फिर शादी

ayodhya crime news
ayodhya news

कानपुर की रहने वाली युवती ने अयोध्या के साहबगंज निवासी युवती से कानपुर के एक मंदिर में समलैंगिक विवाह कर लिया और आज अयोध्या की नगर कोतवाली मे पहुँच गई। कानपुर की रहने वाली एकता( काल्पनिक नाम)  शादी के जोड़े में थी। वही अयोध्या के साहबगंज की रहने वाली वर्षा लड़के के भेष में पेंट शर्ट में थी। दोनों लड़कियां बालिग है और वह एक साथ रहना चाहती है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलवाया और बालिग होने की वजह से परिजनों को साथ रहने के लिए समझाया

सीओ ने इस मामले में कही यह बात

ayodhya crime news
ayodhya police news

पुलिस उपाधीक्षक अमर सिंह का कहना है कि वर्षा और एकता दोनों लड़कियां हैं दोनों बालिग हैं और इन दोनों की मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी। परिवार में रिश्तेदारी होने के नाते आना जाना भी बना था।उसके बाद इन दोनों में प्रेम प्रसंग बढ़ा और फिर दोनों लड़कियां एक साथ रहने के लिए शादी कर ली। अब पुलिस इनका 164 का बयान करेगी और उसके आधार पर आगे कार्य करेगी। वही दोनों लड़कियों के परिजनों ने मीडिया से दूरी बना रखी है। दोनों लड़कियों के परिजन कोतवाली पहुंच गए हैं लेकिन इस विषय पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

रिपोर्ट- बिस्मिल्लाह खान ( Ayodhya )

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here