प्रसपा नेता अमित जानी ने किया अखिलेश यादव का समर्थन

Amit Jani supported Akhilesh Yadav
google
  • प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है अमित जानी
  • अमित जानी ने अखिलेश को nsg प्रोटक्शन देने की किया डिमांड

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पक्ष में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी उतर पड़े हैं। अमित जानी शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता हैं। अमित जानी का कहना है कि मोदी सरकार अखिलेश यादव की हत्या करवाना चाहती है। अपने गुर्गों से धमकियां दिलवाइ जा रही हैं और उत्तर प्रदेश पुलिस के होते एक आदमी घेरा तोड़ के अंदर घुसा लिया जाता है।

अमित जानी ने कहा कि अखिलेश यादव को अकेला समझने की गलती न करें प्रसपा युवजन सभा उनके साथ खड़ी हुई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यह दिल्ली नही उत्तर प्रदेश है और अखिलेश यादव मुलायम सिंह के बेटे व शिवपाल यादव के भतीजे है। वह कोई अरविंद केजरीवाल नही हैं कि उनसे कोई भी बदतमीजी कर जायेगा। साथ ही प्रसपा नेता अमित जानी ने अखिलेश को NSG प्रोटक्शन देने की मांग किया है।

सुभाष जयंती तक सुभाष सप्ताह मनाएगी प्रसपा

शिवपाल यादव ने अमित जानी को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया था। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की मूर्ति तोड़ने के बाद अमित जानी चर्चा में आये थे और वह अक्सर विवादित पोस्टर तथा बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अमित जानी नोएडा के सेक्टर 15 के रहने वाले हैं और शिवपाल यादव के बहुत करीबी भी माने जाते हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seventeen − four =