कृषि कानून के विरोध में दिल्ली के बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन करते हुए लगभग 25 दिन हो चुके हैं। लेकिन किसानों का कहना है कि हमें संघर्ष करते हुए 3-4 महीने हो चुके हैं।
किसान संयुक्त मोर्चा के रामपाल सिंह ने कहा कि इस संघर्ष को तीन से चार महीने हो चुके हैं। पहले हमने यह संघर्ष पंजाब में लड़ा और अब दिल्ली में लड़ रहे हैं। जब तक यह कृषि कानून वापस नहीं होते हम नहीं जाएंगे।
दिल्ली: बुराड़ी के संत निरंकारी समागम ग्राउंड में किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान संयुक्त मोर्चा के रामपाल सिंह ने बताया, "इस संघर्ष को 3-4 महीने हो चुके हैं, पहले हमने ये संघर्ष पंजाब में लड़ा और अब दिल्ली में लड़ रहे हैं। जब तक ये कृषि कानून वापस नहीं होते हम नहीं जाएंगे।" pic.twitter.com/zmbqYV105u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2020
बता दें कृषि कानून जब संसद से पास हुआ उसके बाद इसका विरोध शुरू हो गया था और पंजाब में किसानों ने इस बिल को वापस लेने की मांग की और रेलवे ट्रैक को बंद किया। जिसकी वजह से कई ट्रेनें बुरी तरह प्रभावित हुई।
इसके बाद भी जब बात नहीं बनी तो किसानों ने दिल्ली आकर प्रदर्शन करने का फैसला किया और अब सरकार किसानों द्वारा की जा रही मांगों पर विचार कर रही है और संशोधन करने को तैयार है।