उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय जैसे जैसे पास आ रही है हर पार्टी जनता को लुभा कर उनका वोट अपने हिस्से कर जीत का ताज पहनना चाहती है। इस कोशिश में उत्तर प्रदेश कांग्रेस में छात्रों की युवा विंग नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ इंडिया के लोगो ने लखनऊ के यूनिवर्सिटी के छात्रों को एकजुट किया और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।
सैकड़ो की संख्या में छात्रों ने कार्यक्रम में पुरे उत्साह से हिस्सा लिया। कांग्रेस छात्रों की युवा विंग ने मौजूदा योगी सरकार की खामियों को बताते हुए कहा की 2022 के विधान सभा चुनाव में हम जनता के बीच जाकर लोगो को उनके झूट से अवगत कराएँगे। उन्होंने आगे कहा कि किस प्रकार यह सरकार आम जनता को लगातार बेवकूफ बना रही है यह जानकारी आम जनता तक पहुंचाएंगे।
योगी राज में औद्योगिक विकास विभाग ने हासिल की उपलब्धियां
इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों को जनता के बीच रखकर आह्वाहन करेंगे की इस बार कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में अपना अमूल्य वोट कांग्रेस के पक्ष में डालकर सरकार बनाने में मदद करे। जिससे की इस बार ऐसी सरकार प्रदेश में बने जो जनता के हित में कार्य करे।