अज्ञात महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

murder of unknown woman

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमे एक अज्ञात महिला के हत्यारे को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में लखनऊ की पुलिस को यह कामयाबी मिली है।

लखनऊ के थाना सरोजनीनगर तथा पूर्वी एसपी की सर्विलांस टीम ने अज्ञात महिला की हत्या में शामिल एक हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने थाना सरोजनीनगर पर मुअसं 655 / 2019 धारा 302, 201 की घटना का सफल अनावरण किया। हत्या में शामिल इस शातिर अभियुक्त का नाम शाहिद अली है जो जनपद गोंडा के थाना करनैलगंज के अंतर्गत बबुदास भयापुरवा का मूल निवासी है और उसके पिता का नाम साकिर अली है। यह अभियुक्त वर्तमान समय में लखनऊ के सरोजनीनगर में मकान संख्या 32/16 दरोगाखेड़ा की कांशीराम कालोनी में रह रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को शहीद पथ से गिरफ्तार किया है।

About Author