कोरोनावायरस महामारी के चलते पूरे देश में लॉक डाउन किया गया है और इसका सबसे ज्यादा असर देश के गरीब परिवारों और मजदूरों पर पड़ा है। इन लोगों के सामने कोरोनावायरस से बचने के साथ-साथ आर्थिक मुश्किलों का भी सामना करना है। गरीब परिवारों और मजदूरों की इस परेशानी को समझते हुए युवा हृदय सम्राट नीरज सिंह जोकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र हैं। वो दिन-रात अपने कार्यकर्ताओं के साथ जरूरतमंदों की मदद करने में लगे हुए हैं।
राहत कार्यों में व्यस्त होने के कारण हमारी नीरज सिंह से बात नहीं हो पाई। लेकिन चिनहट प्रथम वार्ड, मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक शुक्ला व उनके साथ राहत कार्य में लगी पूरी टीम ने बताया कि लखनऊ के लोकप्रिय सांसद व देश के रक्षा मंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह तथा उनके पुत्र नीरज सिंह जी के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार हर जरूरतमंद को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
यही नहीं राशन वितरण के साथ गरीब परिवारों और मजदूरों की आर्थिक सहायता के लिए कुछ राशि भी दी जा रही है। इस दौरान कई लोग भावुत भी हुए और उन्होंने नीरज सिंह व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कहा। राहत कार्य में लगी टीम ने लोगों को अपना मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है। जिससे किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर पर कॉल करके अपनी समस्या बता सके।
अभिषेक शुक्ला ने आगे बताया कि युवा हृदय सम्राट नीरज सिंह जी द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए हमें लॉक डाउन के बाद से लगातार राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। हम सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए लोगों तक राशन किट को पहुंचा रहे हैं।
राशन किट में 5 किलो आंटा, 5 किलो चावल, 1 किलो चीनी, 1 लीटर कड़वा तेल, 1 किलो दाल, धनिया, हल्दी, मिर्च, जीरा, नमक, साबुन आदि रोजमर्रा की जरूरतों का सामान है। इस राहत कार्य में महानगर अध्यक्ष भाजपा मुकेश शर्मा जी व माननीय विधायक अविनाश त्रिवेदी जी के साथ चिनहट मंडल अध्यक्ष कमल पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण राय, महामंत्री विजय शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव राय, महामंत्री श्रेष्ठ तिवारी, रवि प्रताप तथा मंडल कार्यसमिति सदस्य व सभी कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों को खाद्यान्न वितरण का कार्य कर रहे हैं।