सपा ने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, 50 से अधिक प्रतिनिधि हुए शामिल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया जिसमे सपा के 50 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी इस कार्यकारिणी की बैठक में अपने प्रतिनिधियों के साथ मौजूद हैं। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा भी पार्टी की बैठक में मौजूद हैं। रामगोपाल यादव भी बैठक में आये हुए हैं।

समाजवादी पार्टी की इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राज्य के सभी सपा प्रदेश अध्यक्षों को बुलाया गया है। विशेष तौर पर आमंत्रित किये गए सदस्यों ने भी इस बैठक में भाग लिया है। बैठक में जाया बच्चन भी शामिल हुई हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है जिसमे अखिलेश यादव ने ‘काम बोलता है’ पर आधारित एक मैगज़ीन का उद्घाटन किया है।

सपा नेता आज़म खान को पत्नी व बेटे समेत भेजा गया जेल

यह बैठक राजधानी लखनऊ में स्थित सपा कार्यालय पर सुबह 11:00 बजे शुरू हुई जिसका उद्घाटन अखिलेश यादव ने किया। कार्यकारिणी की बैठक के दौरान राजनितिक और आर्थिक प्रस्ताव पास करने पर मोदी सरकार तथा योगी सरकार पर निशाना साधा गया। इसके अलावा साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी बातचीत की गई। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था, आर्थिक नीतियों, नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) तथा राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (National Register of Citizenship) को लेकर इस कार्यकारिणी की बैठक चर्चा की गई। इस बैठक में आम लोगों से जुड़े मामलों को लेकर पार्टी को और ज़्यादा मुखर बनाने के लिए आन्दोलनों तथा धरना प्रदर्शनों रूप रेखा को भी तैयार किया जाएगा। बैठक में सपा के संथापक मुलायम सिंह के आने की भी संभवाएं हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two × 5 =