पीरियड से जुड़ी भयानक कुप्रथा ‘छौपदी’ क्या है

google

आज भी हमारे देश में महिलाओं के पीरियड्स को एक अभिशाप समझते है। लेकिन मै आपको बता दूँ की ये बल्कि महिलाओं में महामारी होना एक अभिशाप नहीं है बल्कि यह लोगों का एक अंधविश्वास है। जो इसे अभिशाप समझते हैं। महिलाओं की इस महामारी के कारण ही उन्हें मां बनने का सुख प्राप्त होता है। यह शर्म नहीं बल्कि एक प्राकृतिक पद्धति है। जो सिर्फ महिलाओं को ही कुदरत द्वारा प्राप्त हुई है।

क्या पीरियड्स महिलाओं के लिए अभिशाप है ?

महिलाओं के लिए पीरियड्स का समय बहुत ही दर्द भरा समय होता है। इसके साथ ही बहुत सी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है जैसे -दर्द,दाग लगने का झंझट और दुनिया भर के नियम। ये सब किसी भी आम लड़की के लिए हर महीने की जंग होती है। हमारे हिंदुस्तान में तो लड़कियों को अगर पीरियड्स हो तो न तो उन्हें किचन में एंट्री नहीं मिलती, मंदिर में एंट्री नहीं मिलती, कुछ-कुछ घरों में तो उन्हें बिस्तर में सोने भी नहीं दिया जाता और उन्हें अशुद्ध माना जाता है।

पीरियड्स के दिन बहुत कठिन होते है

अब इस पर सवाल यह उठता है की आखिर ऐसा क्यों होता है ? वैसे भी लड़कियों और महिलाओं के लिए ये समय एक जंग सा होता है उसके साथ ही किसी न किसी तरह से लड़कियों को उनकी शारीरिक संरचना के कारण दंड दो ऐसा क्यों ? आपको बता दूँ की सिर्फ हिंदुओं में ही नहीं यहूदियों में भी महिलाओं के पीरियड्स को लेकर काफी अत्याचार होता है। इस धर्म में पीरियड्स की शुरुआत में औरतों को अपवित्र माना जाता है और ये प्रक्रिया पूरे 14 दिन चलती है। इस दौरान महिलाओं को घर से बहार रहने के लिए कहा जाता है।

तो ये है लड़कियों के सिंगल रहने का राज….

क्या पीरियड्स आना औरत का दोष है ?

वैसे तो इस मामले में पहले भी काफी कुछ लिखा जा चुका है, सुना जा चुका है, लेकिन अगर धर्म के नजरिए से देखें तो भी हमेशा से ही औरतें दोषी रही हैं। ये सिर्फ रेप विक्टिम को दोष देने वाली बात नहीं जो हमारे देश के नेता और समाज अक्सर करता आया है। ये तो शास्त्रों में लिखा है औरतों के पीरियड्स को अलग-अलग धर्म अपने-अपने नजरिए से देखते हैं। इसी तरह एक और देश है जहां पीरियड्स के दौरान महिलाओं पर दर्दनाक अत्याचार किये जाते है जिनके बारे में सुनकर आपकी रूह काँप जाएगी।

क्या पीरियड्स के लिए भी कोई प्रथा बनाई गई है ?

तो आइये आज हम आपको बताते है की आखिर वह कौन सा देश है जहाँ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। उनपर इस तरह के अत्याचार किये जाते है। जिनके बारे में सुनकर आपकी रूह काँप जाएगी और आप यह सुचने पर मजबूर हो जायेगे की आखिर कोई व्यक्ति एक महिला के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। उस देश में महिलाओं के पीरियड से जुड़ी हुई सबसे खतरनाक प्रथा है ‘छौपदी’।

यह देश महिलाओं के लिए नरक है

यह कुप्रथा हमारे पड़ोसी देश नेपाल में यह पाई जाती है। हालांकि इस तरह पीरियड्स के दौरान महिलाओं को धार्मिक कार्यों से दूर रखने या फिर खाने पीने की चीजों को छूने की मनाई कुछ हद तक भारत में भी है और इसको लेकर कुछ भ्रान्तियां भी है। लेकिन इस मामले में सबसे खतरनाक रूप आपको नेपाल में देखने को मिलेगा।

जहां पर महिलाओं को पीरियड के दौरान अपवित्र मान लिया जाता है। उन्हें घर परिवार से दूर एक पशुओं के बाड़े या उससे भी खराब स्थिति में रखा जाता है। वहाँ पर पीरियड के दौरान महिलाओं को पशुओं के चारे तक को छूने की इजाजत नहीं होती है ।घरवाले और खाने-पीने की चीजें और घर परिवार से उस औरत और लड़की को दूर कर दिया जाता है।

इस कारण कई महिलाओं की हुई मौत

इस दौरान लड़की को सीमित मात्रा में कुछ भोजन दिया जाता है । इस तरह की विषम परिस्थितियों में कई बार लड़कियों की मृत्यु भी हो जाती है। कई बार सर्दी लगने से या फिर सांप काटने से लड़कियों की मौत भी हो जाती है। नेपाल में मासिक धर्म वाली महिलाओं के लिए अलग झोपड़ी का निर्माण किया जाता है ,जहां पर वह सोती है।

कुछ स्थान एक कोठरी की तरह बहुत छोटे होते है जिनकी दीवारें गीली और नम चट्टान से बनी होती है । हर वर्ष कई महिलाऐ दम घुटने ,सांप के काटने, और ठंड के कारण मर जाती हैं। हालांकि अब नेपाल सरकार ने इस कुप्रथा पर रोक लगा दी है तथा महिलाओं को इस कुप्रथा को मानने के लिए विवश करने वाले शख्स को सजा का प्रावधान भी है। लेकिन फिर भी आज भी यह प्रथा मौजूद है।

क्या कभी नहीं बदलेगी लोगो की सोच ?

लेकिन फिर भी आज भी यह प्रथा मौजूद है और यह प्रथा तब तक लोगो के मन में रहेगी जब तक इस विषय पर लोगों को जागरूक नहीं किया जाएगा। तब तक लोग अंधविश्वासों में जिएंगे। उन्हें ये समझाना जरूरी है कि पीरियड्स तो मानव जीवन का आधार है। इन दिनों लड़की को घृणा की नहीं बल्कि खास देख रेख की ज़रूरत होती है। हालाँकि लोगो को जागरूक करने के लिए इस पर फिल्म भी बनाई गई है। इस बारे में Akshay Kumar ने “Paid Man” फिल्म बनाई है। उनकी इस फिल्म को लोगो का बहुत प्यार आभार मिला है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nineteen + three =