अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को दुनिया भर में बनाया जाता है और हर वर्ष इसका अलग अलग विषय (थीम) भी रखा जाता है। इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘I am Generation Equality : Realizing Women’s Rights’राखी गई है जिसका मतलब है महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और जेंडर इक़्वालिटी पर बात करना। इस अवसर पर बहुत से नेताओं ने ट्वीट करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट करते हुए कहा है कि “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई! हम अपनी नारी शक्ति की भावना और उपलब्धियों को सलाम करते हैं”। इसी ट्वीट में उन्होंने आगे कहा कि “जैसा कि मैंने कुछ दिन पहले कहा था, मै सोशल मीडिया छोड़ रहा हूँ। इस दिवस के माध्यम से 7 महिलाएं अपनी जीवन यात्रा को साझा करेंगी और संभवतः मेरे सोशल मीडिया एकाउंट के ज़रिये आप से बातचीत करेंगी”।
Greetings on International Women’s Day! We salute the spirit and accomplishments of our Nari Shakti.
As I’d said a few days ago, I’m signing off. Through the day, seven women achievers will share their life journeys and perhaps interact with you through my social media accounts.— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2020
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP Leader Akhilesh Yadav) ने भी ट्वीट करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं हैं। उन्होंने कहा कि “सशक्त एवं सबल नारी किसी भी देश की संस्कृति एवं सभ्यता के समृद्ध होने का मानक होती है। आइये नारी के मान-सम्मान एवं गरिमा की रक्षा के लिए नव संकल्प लें”।
‘महिला दिवस’ पर शुभकामनाएँ!
सशक्त एवं सबल नारी किसी भी देश की संस्कृति एवं सभ्यता के समृद्ध होने का मानक होती है. आइये नारी के मान-सम्मान एवं गरिमा की रक्षा के लिए नव संकल्प लें! pic.twitter.com/57aN87riB1
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 8, 2020
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (BSP Supremo Mayawati) ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि “सभी देशों में लगभग आधी आबादी रखने वाली बहन/बेटी/ महिलायें अपने भारत देश में भी शोषित-पीड़ित समाज है। आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सुरक्षा, न्याय, सम्मान व अवसर देने के लिए ठोस प्रण लेकर काम करने की जरूरत है। इसके बिना देश/समाज का विकास अधूरा है”।
सभी देशों में लगभग आधी आबादी रखने वाली बहन/बेटी/ महिलायें अपने भारत देश में भी शोषित-पीड़ित समाज है। आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सुरक्षा, न्याय, सम्मान व अवसर देने के लिए ठोस प्रण लेकर काम करने की जरूरत है। इसके बिना देश/समाज का विकास अधूरा है।
— Mayawati (@Mayawati) March 8, 2020
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Road Transport Minister Nitin Gadkari) ने इस अवसर पर ट्वीट किया है कि “अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त नारी शक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं”।
"अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस" के अवसर पर समस्त नारी शक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #InternationalWomensDay #अंतर्राष्ट्रीय_महिला_दिवस #SheInspiresUs pic.twitter.com/aTQHPoR6oJ
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) March 8, 2020
भाजपा नेता व महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Women and Child Development Minister Smriti Irani) ने अपने ट्वीट में कहा है कि “यह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हम सभी प्रयासों में समावेशी विकास और समानता के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। हम एक साथ पनपे और अपने सपनों का राष्ट्र बनाएं, महिलाओं के नेतृत्व में विकास से समृद्ध एक नया भारत”।
This International Women’s day we reaffirm our commitment to inclusive growth & parity in all endeavours. May we thrive together and build a Nation of our dreams; a New India ably enriched by Women-led development. #InternationalWomensDay #IWD2020 #SheInspiresUs pic.twitter.com/8Bn1sdSLJX
— Smriti Z Irani (@smritiirani) March 8, 2020
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan CM Ashok Gehlot) ने ट्वीट करते हुए कहा है कि “इंटरनेशनल विमेंस डे के अवसर पर सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं”। इसी ट्ववीट में उन्होंने आगे कहा कि “यह दिन महिला सशक्तीकरण और उनके स्वाभिमान का प्रतीक है। आज महिलाएं शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। राज्य की बेटियों ने भी हर क्षेत्र में नाम रोशन किया है”।
On #InternationalWomensDay,greetings & best wishes to all women,who contribute to make our society n nation a better place. It's a day to celebrate their achievements, contribution,sacrifices.Let us pledge to ensure safety & respect for women n end all discrimination towards them
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 8, 2020
Urvashi Rautela ने Narendra Modi का ट्वीट किया कॉपी,यूजर्स ने किया ट्रोल
#InternationalWomensDay के अवसर पर सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
यह दिन महिला सशक्तीकरण और उनके स्वाभिमान का प्रतीक है। आज महिलाएं शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। राज्य की बेटियों ने भी हर क्षेत्र में नाम रोशन किया है। pic.twitter.com/Ij3DtLTuMk— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 8, 2020
एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि “इंटरनेशनल विमेंस डे पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं, जो हमारे समाज को एक बेहतर राष्ट्र बनाने में योगदान देती हैं। यह उनकी उपलब्धियों, योगदानों, बलिदानों का जश्न मनाने का दिन है। हम सभी लोग महिलाओं के लिए सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की प्रतिज्ञा करें”।