आज सुबह उन्नाव में एक युवती को जिन्दा जला देने के मामले बारे में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार को झूठा बताते हुए ट्वीट किया और कहा की कल देश के गृह मंत्री अमित शाह ने झूठ बोला और अब मुख्यमंत्री योगी ने भी साफ -साफ झूठ बोला इतना ही नहीं यूपी में कानून व्यवस्था पर भी झूठ बोला गया है।
कल देश के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ-साफ झूठ बोला कि यूपी की क़ानून व्यवस्था अच्छी हो चुकी।
हर रोज ऐसी घटनाओं को देखकर मन में रोष होता है। भाजपा नेताओं को भी अब फर्जी प्रचार से बाहर निकलना चाहिए।https://t.co/XGqvqu7Dxd
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 5, 2019
उन्होंने कहा की भाजपा सरकार ने कहा था कि कानून व्यवस्था अच्छी हो चुकी। रोज ऐसी घटनाओं को देखकर उनके मन में रोष होता है। ये सब झूठ है। बल्कि भाजपा नेताओं को फर्जी प्रचार से बाहर आना चाहिए।
उन्नाव में फिर हुई मानवता शर्मशार,फिर जलाई गई एक प्रियंका
आपको बता दे की आज सुबह उन्नाव से एक दिलदहला देने वाली खबर आई है। जहाँ हैदराबाद की तरह एक और युवती को उसका रेप करने के बाद जिन्दा जला दिया गया। हलांकि इस मामले में अबतक 3 लोग गिरफ्तार किया जा चुका है। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया उनका नाम शुभम, हरिशंकर और उमेश है।