कर्नाटक के चामराजनगर में एक हॉस्पिटल में 24 घंटे में 24 मरीजों की मृत्यु

Chamarajanagar District Hospital in Karnataka
Chamarajanagar District Hospital in Karnataka

कर्नाटक के एक अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 24 मरीजों की मृत्यु हो गई। इसका कारण समय पर ऑक्सीजन ना मिलना बताया जा रहा है। इनमें कुछ मरीज कोविड-19 के भी थे।

जिला प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार ने बताया कि कर्नाटक के चामराजनगर जिला अस्पताल में पिछले 24 घंटों में ऑक्सीजन की कमी और अन्य कारणों से 24 मरीजों की मौत हो गई। इनमें कोरोना के मरीज भी थे। हम डेथ ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने चामराजनगर की घटना पर जिला कलेक्टर से बात की है। मुख्यमंत्री ने कल कैबिनेट की आपातकालीन बैठक भी बुलाई है।

परिवार के साथ लंदन गए सीरम CEO, कहा भारत नहीं आना चाहता वापस वैक्सीन के लिए दी जा रही धमकी

एक तरफ सरकार की ओर से दावे किए जा रहे हैं कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है जानकारी की कमी है। यह माना जा सकता है कि लोगों को जानकारी ना हो लेकिन क्या अस्पताल को भी सही जानकारी नहीं है जो वह अपने यहां इलाज करा रहे मरीजों को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seven − five =