Tractor Rally: कल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर किसानों ने आउटर रिंग रोड पर ट्रैक्टर रैली निकाली थी। लेकिन कुछ जगहों पर ट्रैक्टर रैली निकाल रहे प्रदर्शनकारियों ने काफी तोड़फोड़ की और पुलिस पर हमला किया। अब ऐसे लोगों पर कार्यवाही दिल्ली पुलिस करेगी।
दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार ने बताया कि किसान नेताओं के साथ बातचीत में रूट निर्धारित किए गए थे परन्तु सुबह 9:30 बजे एक गुट ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की और गाजीपुर बॉर्डर के पास पहली झड़प पुलिस के साथ हुई। पुलिस द्वारा उन्हें रोकने की कोशिश की गई।
सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं।
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसान विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। pic.twitter.com/YEWQuZOC76
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2021
काफी उग्र तरीके से ट्रैक्टरों द्वारा पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की गई। व्यापक पैमाने पर तोड़फोड और नुकसान किया गया। काफी उग्र तरीके से ये रैली की गई, इसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ईश सिंघल ने कहा कि किसान ट्रैक्टर रैली में हिंसक घटनाएं हुई जिसमें दिल्ली पुलिस के लोग घायल हुए, सरकारी संपत्ति को भी नुकसान हुआ। पुलिस ने संयम के साथ काम किया।