Tiger Shroff के फैंस तैयार हो जाओ एक अलग लेवल के एक्शन के लिए….

Tiger Shroff Ganapath 1
Tiger Shroff Ganapath 1

बॉलीवुड एक्टर Tiger Shroff इन दिनों अपने फैंस का काफी दिल जीत रहे हैं| अभी हाल ही में उन्होंने फिल्म War के बाद सांग ‘Unbelievable’ से अपना सिंगिंग डेब्यू कर लोगो को चौका दिया, हालाँकि लोगो को उनका सिंगिंग टैलेंट बहुत पसंद आया हैं| सांग की सक्सेस के बाद अभिनेता आप लोगो के लिए एक नया सरप्राइज लेकर आए हैं| टाइगर ने अपने सोशल मीडिया पर अपने नए प्रोजेक्ट Ganapath Part 1 का टीज़र साँझा किया हैं| जिसको देखते हुए लग रहा हैं कि फैंस को इसमें और ज्यादा एक्शन्स देखने को मिलने वाला हैं|

मोशन पोस्टर में टाइगर को एक तूफानी रात में एक ढही हुई इमारत के मलबे पर खड़ा दिखाया गया हैं, क्योंकि उसने उसके शरीर को छलनी कर दिया हैं| टीज़र देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा हैं जैसे की वह दुनिया से लड़ने को तैयार हैं| इसके अलावा, टीज़र में टाइगर की आवाज़ ने दर्शको का उत्साह और बढ़ा दिया हैं| फिल्म के एक छोटे से टीज़र वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा, “यह मेरे लिए खास है, और खासतौर पर आप लोगों के लिए! # गणपति को प्रस्तुत करना – अधिक एक्शन, रोमांच और मनोरंजन के लिए तैयार हो जाओ”(‘This one is special for me, and especially for you guys! Presenting #Ganapath – get ready for more action, thrill and entertainment’)

टाइगर के इस तूफानी टीज़र को देखते हुए Hrithik Roshan ने कमेंट किया हैं, ”All the best Tiger” सिंगर Armaan Malik ने लिखा हैं, ”Kadak” इसी तरह से कई सेलिब्रिटी ने कमैंट्स किए हैं| टाइगर के फैंस का उत्साह उनके कमेंट बॉक्स में नज़र आ रहा हैं, एक्शन लवर के लिए यह टाइगर का प्रसाद होने वाला हैं| ज़ाहिर हैं फैंस बेसब्री से इंतज़ार करेंगे| बता दे Vikas Bahl द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2022 में रिलीज़ होगी|

Tiger Shroff की आने वाली मूवीज

Ganapath Part 1 के अलावा, टाइगर Sajid Nadiadwala की आगामी फिल्म Heropanti 2 में भी काम करेंगे, यह फिल्म हीरोपंती की सीक्वल हैं| दिलचस्प बात यह है कि, हीरोपंती 2 में एक्ट्रेस Tara Sutaria नज़र आएंगी| फिल्म के पहले पार्ट में Kriti Sanon ने काम किया था| यह फिल्म 2021 जुलाई तक रिलीज़ होगी| इसके अलावा लॉक डाउन में आई फिल्म Baaghi 3 का एक और सीक्वल तैयार होने जा रहा हैं, Baaghi 4 का निर्देशन Ahmed Khan करेंगे, और उन्होंने ऑफिशियली फिल्म को लेकर अनाउंसमेंट कर दी हैं| Siddharth Anand की फिल्म Rambo में टाइगर काम करेंगे, लेकिन अभी तक फिल्म की कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई हैं|

Tiger Shroff अपनी इन फिल्मो के चौथे और दूसरे सिक़्वल के लिए तैयार

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four + thirteen =