सुप्रीम कोर्ट के पैनल की रिपोर्ट पर आज BJP ने दिल्ली सरकार पर जम कर निशाना साधा। जिसके बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा की ऐसी कोई रिपोर्ट है ही नहीं और अब दिल्ली के सीएम ने BJP के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मेरा गुनाह-मैं अपने 2 करोड़ लोगों की साँसों के लिए लड़ा।
जब आप चुनावी रैली कर रहे थे, मैं रात भर जग कर Oxygen का इंतज़ाम कर रहा था। लोगों को ऑक्सिजन दिलाने के लिए मैं लड़ा, गिड़गिड़ाया। लोगों ने ऑक्सिजन की कमी से अपनों को खोया है। उन्हें झूठा मत कहिए, उन्हें बहुत बुरा लग रहा है।’
BJP नेता मनोज तिवारी ने क्या कहा?
दिल्ली सरकार के जरूरत से 4 गुना ज़्यादा ऑक्सीजन मांगने के ऑक्सीजन ऑडिट पैनल की रिपोर्ट पर BJP मनोज तिवारी ने कहा कि इसके कारण घबराहट फैली और जो ऑक्सीजन दूसरे राज्यों को दी जा सकती थी उसे यहां लाना पड़ा जिसकी जरूरत नहीं थी। इस रिपोर्ट के बाद ये इन मौतों के जिम्मेदार कहे ही जाएंगे।
ऑक्सीजन को लेकर BJP के आरोप पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष ने दिया ये जवाब
इसके बाद सुप्रीम कोर्ट पैनल को भाजपा बताना दूसरी गलती है जिसके लिए इन लोगों को माफ नहीं किया जाना चाहिए। यह अमानवीय कृत्य है और इसके लिए अरविंद केजरीवाल को कानूनन जरूर सजा मिलनी चाहिए।