इन दिनों देश में कृषि बिल के विरोध में किसान आंदोलन चल रहा है। जिसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। किसानों के आंदोलन को लेकर शिवसेना नेता संजय रावत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि आप किसानों पर इतना बल प्रयोग कर रहे हो, आंसू गैस छोड़ रहे, लाठियां बरसा रहे, बंदूकें तान कर खड़े हो। अगर आप यह बल प्रयोग चीन की सीमा पर करते तो लद्दाख में चीनी नहीं घुसते।
#WATCH आप किसानों पर इतना बल प्रयोग कर रहे हो, आंसू गैस छोड़ रहे हो, लाठियां बरसा रहे हो, बंदूकें तान कर खड़े हो। अगर आप ये बल प्रयोग चीन की सीमा पर करते तो लद्दाख में चीनी नहीं घुसते: संजय राउत, शिवसेना #FarmersProtest pic.twitter.com/yKRveiguEg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2020
आगे शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि किसान आंदोलन विश्व को एक संदेश है। लाखों-करोड़ों किसान दिल्ली की सीमा पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन आप उन्हें आतंकवादी, खालिस्तानी बोलते हो। यह पूरे विश्व के किसानों का अपमान है।