मुरादाबाद :। जिला मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र के हनुमान नगर में सिक्योरिटी गार्ड ने शनिवार दोपहर अपने ही बेटे को दो गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता अपने ही बेटे की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। बहू ने इसकी शिकायत अपने पति से की तो घर में विवाद शुरू हो गया। इसी विवाद के चलते पिता ने बेटे को दो गोली मार दी। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बेटे दुष्यंत की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर 12:00 बजे की है।
हनुमान नगर में वीरेंद्र शर्मा का मकान है। वीरेंद्र शर्मा के बड़े बेटे दुष्यंत शर्मा की पिछले साल जनवरी माह में शादी हुई थी। बहू का आरोप है कि उसके ससुर उस पर बुरी नियत रखते थे। 3 दिन पहले बहू की सास और ननद एक शादी समारोह में शामिल होने बाहर गई थी। उस महिला के दोनों देवर भी घर में मौजूद थे। आरोपी ने इस दौरान बहु के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला को घर से बाहर निकालने और अलग करने की धमकी दी।
घर लौटने पर महिला ने अपने ससुर की शिकायत अपने पति से की तो घर में विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया पुलिस अधीक्षक अमित आनंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।