भाजपा सरकार मे विकास केवल मुंह से बोला जाता है : जूही सिंह

juhi singh

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के बांसी विधानसभा के नरकटहा नगर पालिका अध्यक्ष आवास पर जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंची। वही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला से बारी-बारी से उनका स्वागत किया।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव चमन आरा राइनी के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता द्विवेदी सभी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। यहा मंच से जूही सिंह ने भाजपा सरकार पर जम कर हमला बोला उन्होंने कहा 2022 चुनाव मे सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है।

भाजापा सरकार का यूपी मे अंत हो रहा है, भाजपा सरकार केवल जूमलो की सरकार है जनता निरंतर परेशान है महगाई बेरोजगारी शिक्षा, सडक, स्वास्थ्य सब बेहाल है। इस सरकार मे विकास केवल मुंह से बोला जाता है जनता सब जानती है। यहा दो मंत्री है एक शिक्षा मंत्री जो अपने भाई को फर्जी डिग्री पर नौकरी दिला रहे थे और दूसरे स्वास्थ मंत्री।

कांग्रेस महिला नेत्री ने कंगना को बताया देशद्रोही और भड़काऊ

कोरोना काल मे बेड ऑक्सीजन दवा सब की कमी थी प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार एयरपोर्ट रेल सब बेच दिया। सपा जनता की आवाज़ है। इनकी सरकार समाजवादी सरकार की सभी योजनाओं को बंद करा दिया। सपा की सरकार बनी तो सभी योजनाओं को लागू किया जाएगा। सिद्धार्थ नगर मे कारखाने खोले जाएंगे व बेरोजगारों को नौकरियां दी जाएगी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 − 3 =