Ankita Lokhande- सुशांत आपका और हमारा रिश्ता पवित्र नहीं, अमर हैं|

Ankita Lokhande pays tribute to Sushant singh rajput
Ankita Lokhande pays tribute to Sushant singh rajput

आज 19 दिसंबर को टीवी की चर्चित अभिनेत्री रह चुकी Ankita Lokhande अपना 36 वां जन्मदिन मना रही हैं| अंकिता बेहद खुशमिज़ाज़ और हिम्मती एक्ट्रेस हैं, वैसे तो वह अभी विक्की जैन को डेट कर रही हैं| लेकिन उनका रिश्ता दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत से शायद ही कभी अलग हो सकेगा, लोगो की नज़रो में दोनों का एक पवित्र रिश्ता हमेशा के लिए बन चूका हैं| अंकिता हर मौके पर सुशांत को याद करती हैं और उन्होंने एक अवार्ड शो में सुशांत को अपनी परफॉरमेंस से ट्रिब्यूट दिया हैं|

अंकिता लोखंडे ने हाल ही में एक ज़ी सीने अवार्ड शो में सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी जिसका एक इमोशनल वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं| अंकिता ने कैप्शन में लिखा, “”एक आखिरी बार।” वीडियो में आप अंकिता को सुशांत के साथ पवित्र रिश्ता के गाने पर डांस करते हुए देखेंगे, जिसमे अभिनेत्री को आप अर्चना के लुक में देखेंगे| सुशांत की फिल्मो के गानो पर भी आप उनको डांस करते हुए देख सकते हैं| शो को आप 27 दिसंबर को शाम सात बजे ज़ी टीवी पर देखेंगे|

सुशांत काफी शरारती थे

लोकप्रिय सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में सुशांत की मां सविता देशमुख का किरदार निभाने वाली Usha Nadkarni ने भी शो में सुशांत को याद किया| उन्होंने सुशांत को पर्दे पर चुप और सौम्य लेकिन वास्तविक जीवन में शरारती और कामुक के रूप में याद किया| वह याद करती है कि कैसे वह उनके साथ शरारतें करता था, जिससे वह नाराज हो जाती थी लेकिन फिर उन्हें मजा आने लगता था। अंकिता ने रोमांटिक गानो पर डांस करने के बाद आँखों में आंसू लिए सुशांत को याद किया और दिल से उनके लिए एक स्पीच दी|

Ankita Lokhande ने दी सुशांत के लिए इमोशनल स्पीच

अंकिता ने अपने डांस परफॉरमेंस के बाद स्टेज पर सुशांत के लिए कहा, “आज हर दिल शांत हैं क्यूंकि हर दिल में सुशांत हैं| कभी सोचा नहीं था जो हर दिन चाँद तारो की बात करता था, वो एक दिन खुद चाँद तारों से बात करने चला जाएगा| कभी सोचा नहीं था जिसे देख कर कइयों ने सपना देखा, एक दिन उसे देख पाना सपना बन जाएगा| सुशांत आज आपको याद कर रहा हैं आपकी कुटुंब का हर रिश्ता| क्यूंकि यह आपका और हमारा रिश्ता सिर्फ पवित्र नहीं, अमर रिश्ता हैं| मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह दिन आएगा, और मैं यह सब बोलूंगी| We miss you Sushant, we miss you”

अंकिता और सुशांत ने पॉपुलर शो पवित्र रिश्ता में मुख्य भूमिका निभाई थी| वहीँ से दोनों में प्यार हो गया और एक लम्बे समय तक दोनों रिलेशन में रहे, लेकिन अचानक 6 सालो बाद दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई और वह अलग हो गए| सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई में अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे| जिससे अंकिता लोखंडे को गहरा सदमा लगा था|

Dil Bechara देख भावुक हुए फैंस , बोले दिल जीत लिया Sushant ने

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × four =