सपा नेता के बिगड़े बोल, प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं से लाठी ले जाने को कहा

SP leader provoked activists

संभल: संभल में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खांन के बोल फिर बिगड़े हैं। सपा नेता ने सपाइयों से हाथ में डंडा रख कर फिरकापरस्तों को पीटने को उकसाया है।

हाथरस मामले में सपा के धरना प्रदर्शन के दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने कहा कि सपाई जब भी जाएं लाठी हाथ में होनी चाहिए, जिससे फिरकापरस्तों को पीटा जा सके। सपा नेता के बिगड़े बोल तब सामने आए हैं, जब यूपी में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

सपा नेता ये भूल गए कि फिरकापरस्तों, गुंडे-मबालियों के खिलाफ कार्रवाई की सरकार की जिम्मेदारी है। जिसके लिए पुलिस प्रशासन पर कानून व्यवस्था लागू करने का जिम्मा है। भला कोई राजनैतिक दल कैसे किसी को पीट सकता है?

आपको बताते चलें कि बिगड़े बोल के लिए सपा नेता फिरोज खान जाने जाते हैं। भाजपा नेत्री जया प्रदा के खिलाफ भी फिरोज खान ने घिनौने शब्द बोले थे,सार्वजनिक स्थल पर सपा नेता थूक भी चुके हैं। इस तरह की हरकतों की वजह से ही अक्सर फिरोज खां चर्चा में बने रहते है।

Reporter – सतीश सिंह

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × three =